Aayudh

Categories

Trainee Police Reel : शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है ना! रील बनाने वाले 6 ट्रेनी कॉन्स्टेबल को नोटिस

Trainee Police Reel

Trainee Police Reel : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला में ट्रेनिंग ले रहे 6 नए कॉन्स्टेबलों को सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। वर्दी पहनकर बनाई गई रील्स में बोले गए डायलॉग वायरल होने के बाद विभाग ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

रील में बोले विवादित डायलॉग

वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल कहते नजर आए – “शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है… पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है ना… कपड़ा नहीं है तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना…”

इन डायलॉग्स के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। ज्यादातर कमेंट्स पुलिस विभाग की छवि को लेकर नकारात्मक रहे।

Nirmala Sapre Case : निर्मला सप्रे दलबदल मामले में HC में स्टेटस रिपोर्ट पेश, सचिवालय बोला- अयोग्यता पर फैसले की कोई डेडलाइन नहीं

नोटिस में क्या कहा गया

रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला के एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने सभी कॉन्स्टेबलों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के वीडियो से पुलिस विभाग की गरिमा धूमिल हुई है। उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

‘मटियामेट ग्रुप’ में पोस्ट हुई थी रील

जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी 2026 को दोपहर 3:04 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बने “मटियामेट ग्रुप” में यह रील पोस्ट की गई थी। रात 8:04 बजे तक इसे 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वायरल होने के बाद यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा और कार्रवाई की गई।

Aaj Ka Rahifal : कुंभ में पंचग्रह योग और कर्क में चंद्रमा का गोचर, जानें आपकी राशि का हाल

ये हैं रील बनाने वाले कॉन्स्टेबल

अनिल कड़ोदिया (देवास)
आनंद कुलवरे (इंदौर)
प्रदीप यादव (उज्जैन)
राज कुमार सैन्धव (उज्जैन)
गोनू सतबाढ़िया (उज्जैन)
सुरजीत गर्ग (विदिशा) शामिल हैं।

यूनिफॉर्म में वीडियो बनाने पर पहले से रोक

बताया जा रहा है कि भोपाल पुलिस मुख्यालय की ओर से पहले ही साफ निर्देश दिए जा चुके हैं कि ऑफिशियल ड्यूटी के अलावा यूनिफॉर्म में किसी भी तरह की रील या वीडियो नहीं बनाया जाए। ट्रेनिंग के दौरान भी प्रशिक्षुओं को कई बार इसकी हिदायत दी गई थी।

Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने आरक्षकों को नोटिस जारी किया।

विभाग का सख्त रुख

अधिकारियों का मानना है कि रील में इस्तेमाल किए गए शब्द और प्रस्तुति एक अनुशासित पुलिस बल की छवि के खिलाफ हैं। सभी कॉन्स्टेबलों से तुरंत जवाब मांगा गया है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अनुशासन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सख्ती और बढ़ाए जाने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *