Aayudh

Categories

TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर

TMC Candidate List

TMC Candidate List : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होते ही राज्य में चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

नए उम्मीदवारों को उतारा

उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने बताया कि इस बार पार्टी ने अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। कई मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए उम्मीदवारों को उतारा गया है। खास बात यह है कि ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी, जो उनका मजबूत गढ़ माना जाता है।

Maternity Leave : बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला

भवानीपुर सीट का मुकाबला काफी रोचक

भवानीपुर सीट इस बार खास चर्चा में है। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम और भवानीपुर- दो सीटों से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में उन्हें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भवानीपुर से उन्होंने जीत हासिल की थी।

इस बार भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर से भी उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोचक हो गया है और सभी की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं।

इन प्रमुख नेताओं को टिकट

टीएमसी की सूची में कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है। सिलिगुड़ी से गौतम देव, रायगंज से कृष्ण कल्याणी, सागरदिघी से बायरन बिस्वास और चोपड़ा से हामिदुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी

इसके अलावा इस्लामपुर से कन्हैयालाल अग्रवाल, हेमताबाद से सत्यजीत बर्मन, बालुरघाट से अर्पिता घोष और हरिरामपुर से बिप्लब मित्रा को भी मैदान में उतारा गया है।

उत्तर बंगाल की सीटों पर भी तृणमूल कांग्रेस ने खास ध्यान दिया है। मालतीपुर से अब्दुर रहीम बख्शी, इंग्लिशबाजार से आशीष कुंडू और सुजापुर से सबीना यास्मीन को टिकट मिला है।

जंगीपुर से जाकिर हुसैन और मुर्शिदाबाद से सायनी सिंह रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा खग्राम से आशीष मरजित और कांडी से अपूर्व सरकार को भी मौका दिया गया है।

यहां देखिये कैंडिडेट की पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *