Aayudh

Categories

TMC BJP Clashes : PM की रैली से पहले TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे पर किया पथराव

TMC BJP Clashes

TMC BJP Clashes : कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली से पहले कोलकाता में शनिवार को राजनीतिक तनाव बढ़ गया। BJP और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।घटना के दौरान इलाके में पथराव की भी खबर है, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

TMC का आरोप – मंत्री के कार्यालय पर पथराव

TMC ने आरोप लगाया है कि BJP कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री शशि पांजा (Shashi Panja) के गिरीश पार्क इलाके स्थित कार्यालय पर हमला किया।

पार्टी के मुताबिक पथराव में कई TMC कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री शशि पांजा ने दावा किया कि बाहरी लोगों ने उनके आवास और कार्यालय को निशाना बनाया।

India LPG Crisis : बिहार में लकड़ी-कोयले की बढ़ी मांग, राजस्थान के होटल लकड़ी पर बना रहे खाना; MP-UP में छापे

BJP का पलटवार- हमारी रैली में जा रहे वाहनों पर हमला

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि TMC कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे उनके वाहनों पर पथराव किया। BJP के अनुसार इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पार्टी का दावा है कि नॉर्थ कोलकाता के जिला अध्यक्ष तमोघना घोष (Tamoghna Ghosh) भी इस झड़प में घायल हुए हैं।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

घटना के बाद कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Sonam Wangchuk NSA Revoked : सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, तत्काल प्रभाव से हिरासत ख़त्म

रैली से पहले बढ़ा राजनीतिक माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर शहर में पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। इस झड़प के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

यहां देखिये TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *