Aayudh

Categories

Youth Congress Protest : AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, भारत मंडपम में की जमकर नारेबाजी

Youth Congress Protest at AI ​​Impact Summit

Youth Congress Protest at AI ​​Impact Summit : दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यक्रम स्थल के अंदर पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और बैनर-पोस्टर लहराते हुए मुख्य हॉल के पास पहुंच गए। उस समय सम्मेलन में देश-विदेश के कई बड़े नेता, मंत्री और एआई विशेषज्ञ मौजूद थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

Supreme Court : बाबरी मस्जिद नाम पर बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, जानिए पूरा मामला

सुरक्षा में सेंध कार्यकर्ता हिरासत में

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर कर दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक करीब 10 लोग अंदर पहुंचे थे, जिनमें से 4 से 5 लोगों को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी ने QR कोड के जरिए एंट्री ली थी और अब यह जांच की जा रही है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद वे अंदर कैसे पहुंचने में सफल रहे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई है।

Communal Unrest : MP, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू; जानिए क्या है पूरा मामला

बीजेपी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला

इस घटना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इसे “राष्ट्रीय शर्म” बताते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि जब भारत वैश्विक स्तर पर एआई समिट की मेजबानी कर रहा है, तब इस तरह का विरोध देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा करना सही नहीं है।

Stock Market Today : सपाट खुला शेयर बाजार, सोना-चांदी और कच्चे तेल में आज तेजी, जानें लेटेस्ट अपडेट

वैश्विक स्तर का पहला एआई शिखर सम्मेलन

गौरतलब है कि यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में भारत द्वारा आयोजित पहला बड़ा वैश्विक एआई समिट है, जिसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा एआई विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

यह आयोजन इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य एआई के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग बढ़ाना और ठोस विकास परिणाम हासिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *