Aayudh

Categories

Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू

Terrorist Murder in Jail

Terrorist Murder in Jail : फरीदाबाद। हरियाणा की फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में बंद एक आतंकी की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार देर रात जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आतंकी अब्दुल रहमान पर एक अन्य कैदी ने नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने वाला कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट बताया जा रहा है, जो खुद भी गंभीर आपराधिक मामलों में जेल में बंद था।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारी तुरंत बैरक में पहुंचे। इसके बाद अब्दुल रहमान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जेल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि हमला कैसे हुआ और सुरक्षा के बावजूद यह घटना क्यों नहीं रोकी जा सकी।

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी, गोल्ड 1.57 लाख और चांदी 2.61 लाख के पार

मृत आतंकी अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसका संपर्क अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के आतंकी अबू सूफियान से था। उस पर अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने का आरोप था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए थे, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था।

वहीं हत्या करने वाला कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट पहले से ही चर्चित अपराधी रहा है। उसका नाम दिसंबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के सांबा में हुए अक्षय शर्मा हत्याकांड में सामने आया था। उसे पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा

पहले वह कठुआ जेल में बंद था, लेकिन अक्टूबर 2024 में उसे फरीदाबाद की नीमका जेल में ट्रांसफर किया गया था। अरुण पर हत्या और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

जेल सूत्रों के अनुसार, अरुण और अब्दुल दोनों को एक ही अति सुरक्षा वाले सेल में रखा गया था। देर रात इसी दौरान अरुण ने अब्दुल पर हमला कर दिया। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि हाई सिक्योरिटी जेल में नुकीली चीज कैसे पहुंची और दोनों को एक साथ क्यों रखा गया था।

Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत

अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला था और गरीबी में पला-बढ़ा था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। जांच एजेंसियों को उसके पास अचानक महंगा मोबाइल और पैसे मिलने पर शक हुआ था।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने के चलते वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया और बाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़ गया। फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस इस हत्या की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *