Aayudh

Categories

Tatiiri Song Controversy : बादशाह का पासपोर्ट जब्त! गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग के सामने नहीं हुए पेश

Tatiiri Song Controversy

Tatiiri Song Controversy : विवादित ‘टटीरी’ गाने को लेकर मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया (Renu Bhatia) ने पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पानीपत और पंचकूला पुलिस को बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने के लिए भी कहा गया है।

नोटिस के बावजूद आयोग के सामने पेश नहीं हुए

महिला आयोग ने शुक्रवार को रैपर बादशाह (Badshah) को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बुलाया था। लेकिन वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि उनकी ओर से वकील अक्षय दहिया पानीपत में महिला आयोग के सामने पहुंचे और उनका पक्ष रखा।

Abrar Ahmed Controversy : काव्या मारन ने अबरार अहमद को 2.3 करोड़ में खरीदा, बवाल के बीच BCCI ने साफ किया अपना स्टैंड

वकील दहिया ने कहा कि बादशाह पहले से तय कार्यक्रम के कारण उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने यह भी बताया कि विवादित गाने के लिए बादशाह पहले ही माफी मांग चुके हैं।

महिला आयोग का सख्त रुख

आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया (Renu Bhatia) ने कहा कि हरियाणा की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कहीं भी बादशाह के शो होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नोटिस भेजे गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग भी इस मामले में हरियाणा महिला आयोग का सहयोग करेगा।

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, हाल ही में बादशाह का एक गाना सामने आया था, जिसमें महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस गाने की शूटिंग हरियाणा रोडवेज की बस पर की गई थी और आरोप है कि इसके लिए जरूरी अनुमति भी नहीं ली गई थी।

Energizer P30K Apex : महीने में सिर्फ एक बार होगा चार्ज! 30000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

विवाद बढ़ने के बाद पंचकूला में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद महिला आयोग ने भी इस गाने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था। हालांकि विवाद के बाद बादशाह ने यह गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *