Afghanistan Airstrike : इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया। यह कार्रवाई कथित तौर पर एक रात पहले काबुल, कंधार और पक्तिका में हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई।
Afghan media claiming the Taliban carried out a drone strike targeting the Nowshera Cantt in Khyber Pakhtunkhwa province. https://t.co/qG3FohPLRL pic.twitter.com/SQ8OFdhvRK
— War & Gore (@Goreunit) February 27, 2026
सैन्य कैंप को बनाया निशाना
मंत्रालय के अनुसार सुबह करीब 11 बजे इस्लामाबाद के पास फैजाबाद इलाके के नजदीक एक सैन्य कैंप को निशाना बनाया गया। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा कैंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में भी हमले किए गए। अफगानिस्तान का कहना है कि इन हमलों में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया और कई अहम सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा।
पाकिस्तान के कुछ सैनिकों जिंदा पकड़ा
अफगान पक्ष का दावा है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए, कुछ को जिंदा पकड़ लिया गया और बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए। साथ ही दो सैन्य मुख्यालय और 19 चेक पोस्ट पर कब्जा करने की बात भी कही गई है।
हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान ने उल्टा दावा किया है कि उसने 133 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया और 200 से ज्यादा को घायल किया।
इस बीच अफगान मीडिया के हवाले से जारी वीडियो में लड़ाई के दौरान कब्जे में लिए गए हथियारों को लड़ाकों में बांटते हुए दिखाया गया है। एक अफगान कमांडर ने डंगम जिले में भारी लड़ाई और पाकिस्तानी मिलिशिया के पीछे हटने का दावा भी किया है।
Liquor scam update : बिना सबूत साबित नहीं होते आरोप… शराब घोटाले में केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी
अफगानिस्तान के 8 सैनिक मारे गए
अफगानिस्तान ने बताया कि इस ऑपरेशन में उसके 8 सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए। वहीं तोरखम में शरणार्थियों के लिए बने अस्थायी कैंप पर हुए पाकिस्तानी हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 13 लोगों के घायल होने की बात कही गई है।

तालिबान के प्रवक्ता बोले- यह सिर्फ शुरुआत…
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान पर किए गए हमले “सिर्फ शुरुआत” हैं और आगे और बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है।
दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि अब हालात खुले युद्ध जैसे हो गए हैं और देश का सब्र खत्म हो चुका है।
दोनों देशों के दावों और जवाबी दावों के बीच सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। कुछ महीने पहले कतर और तुर्की में युद्धविराम की कोशिश हुई थी, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
29 लाख लोग पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौटे
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पिछले साल करीब 29 लाख लोग पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौटे थे और इस साल अब तक लगभग 80 हजार लोग वापस जा चुके हैं। फिलहाल दोनों देशों की ओर से हो रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार बढ़ते तनाव ने पूरे क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है।