T20 World Cup 2026 : नई दिल्ली। टीम इंडिया को रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर- 8 मुकाबले में बड़ा झटका लगा, जब उसे साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
वहीं सोमवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 100 से ज्यादा रनों से हराकर ग्रुप का पूरा समीकरण बदल दिया। इस बड़ी जीत से वेस्टइंडीज का नेट रन रेट सबसे बेहतर हो गया है और भारत की चिंता बढ़ गई है।
ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार
सुपर-8 में बदला पूरा समीकरण
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम दबाव में बिखर गई।
इस जीत के बाद ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के दो-दो अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण वेस्टइंडीज शीर्ष पर है। भारत एक मैच हारकर तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट फिलहाल नकारात्मक है।
T20 WORLD CUP : कैप्टन कूल ने कहा भारत दुनियाभर की टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा
भारत के लिए पहला रास्ता
पहले समीकरण के अनुसार, अगर साउथ अफ्रीका अपने दोनों बचे हुए मैच जीत लेती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में अगर भारत जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा देता है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में नेट रन रेट मायने नहीं रखेगा और साउथ अफ्रीका व भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। वेस्टइंडीज 2 अंकों पर ही रह जाएगी।
दूसरा रास्ता : नेट रन रेट का खेल
दूसरा समीकरण भारत के लिए थोड़ा मुश्किल है। अगर वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हरा देती है और भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो सकते हैं। ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा।
भारत का रन रेट फिलहाल कमजोर है, इसलिए उसे अपने मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। अच्छी बात यह है कि भारत अपना आखिरी मैच सबसे बाद में खेलेगा, जिससे उसे पता होगा कि कितने अंतर से जीत जरूरी है।
Ayudh Ground Report : झाबुआ में खत्म हो जाएँगे हिंदू? अवैध धर्मांतरण के खेल पर आयुध की पड़ताल
तीसरा रास्ता : उलटफेर की उम्मीद
तीसरे समीकरण में अगर साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच हार जाती है और भारत अपने दोनों मुकाबले जीत लेता है, तो भारत और वेस्टइंडीज 4-4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे 2-2 अंकों पर रह जाएंगी।
अगले मैचों पर टिकी नजर
अब सबकी नजर भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले पर है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच भी बेहद अहम है। हर नतीजे के साथ सेमीफाइनल का गणित बदल रहा है।
भारत के लिए साफ है, अगर एक भी मैच हारा, तो सफर लगभग खत्म हो जाएगा इसलिए अब टीम इंडिया को हर हाल में दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।