HIGHLIGHTS:
- जिम्बाब्वे ने 23 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया
- ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी
- ब्रैड इवांस के 5 और मुजारबानी के 4 विकेट
- ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में पहली हार
- जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी जीत

T20 World Cup 2026: कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। 2007 की तरह एक बार फिर उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 2 विकेट पर 169 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 रन ही बना सकी और 23 रन से मैच हार गई। यह टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी जीत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली हार।
ब्रायन बेनेट की दमदार पारी
जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन (56 गेंद) की शानदार पारी खेली। उन्होंने 7 चौके लगाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। तादिवानाशे मारुमानी (35), रयान बर्ल (35) और कप्तान सिकंदर रजा (नाबाद 25) ने भी अहम योगदान दिया।
PM’S NEWS OFFICE: PM मोदी ने बदला PMO का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से होगी नई शुरुआत
मुजारबानी-इवांस की घातक गेंदबाजी
170 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 विकेट झटके, जबकि ब्रैड इवांस ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू रेनशॉ ने 65 रन बनाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
जांपा को नहीं मिला विकेट
एडम जांपा ने 4 ओवर में 31 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमजोर नजर आई।