Swiggy Platform Fee Hike : नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड ऑर्डर (online food order) करने वाले ग्राहकों के लिए एक और झटका सामने आया है। स्विगी (Swiggy) ने अपने प्लेटफॉर्म पर लगने वाली फीस बढ़ा दी है, जिससे अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इससे पहले Zomato भी फीस में इजाफा कर चुका है, जिससे फूड डिलीवरी सेक्टर में कीमतों का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।
कितनी बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस
स्विगी (Swiggy) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। पहले यह फीस 14.99 रुपये थी। यानी हर ऑर्डर पर करीब 2.59 रुपये या लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब पर असर डाल रही है।
Ticket Cancellation New Rules : ट्रेन टिकट कैंसिल नियम बदले, 8 घंटे पहले कोई रिफंड नहीं
कंपनी ने क्या बताया कारण
कंपनी का कहना है कि यह फैसला प्लेटफॉर्म के संचालन और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। स्विगी (Swiggy) लगातार अपने डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर काम कर रही है, जिसके चलते यह फीस बढ़ाई गई है।
पहले भी बढ़ चुकी है फीस
यह पहली बार नहीं है जब स्विगी (Swiggy) ने फीस बढ़ाई हो। इससे पहले अगस्त 2025 में भी कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस को 12 रुपये से बढ़ाकर करीब 14-15 रुपये तक कर दिया था। अब एक बार फिर बढ़ोतरी ने ग्राहकों के खर्च को बढ़ा दिया है।
Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा
Zomato ने भी बढ़ाया चार्ज
स्विगी (Swiggy) की तरह जोमैटो (Zomato) ने भी हाल ही में अपनी प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया है। कंपनी ने करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए फीस को 12.5 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये कर दिया, जो जीएसटी के साथ लगभग 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर तक पहुंच जाती है। इससे दोनों बड़ी कंपनियों के बीच कीमतों में समानता देखने को मिल रही है।
महंगाई का असर पूरे सिस्टम पर
फूड डिलीवरी कंपनियों की यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब एलपीजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे रेस्तरां की लागत बढ़ गई है और पूरे फूड डिलीवरी इकोसिस्टम पर दबाव बना है। इसका सीधा असर अब ग्राहकों तक पहुंच रहा है।
Supreme Court on Conversion : धर्म बदलने पर खत्म होगा SC का दर्जा…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शेयर बाजार में दिखा असर
इस खबर के बीच Swiggy के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। दोपहर तक कंपनी का शेयर करीब 2.55 प्रतिशत चढ़कर 279.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि पिछले एक हफ्ते, एक महीने और छह महीनों में शेयर में गिरावट का रुख भी देखने को मिला है, जिससे निवेशकों की चिंता बनी हुई है।