Aayudh

Categories

Superstition Case : मां ने बेटी को दुल्हन बनाकर काट दी गर्दन, सिद्धि के लालच में 3 साल की बेटी की बलि

Superstition Case

Human Sacrifice Superstition Case : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया (विजहरा) गांव में एक महिला ने कथित तौर पर तांत्रिक के कहने पर अपनी ही तीन साल की सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Stock Market Today : 700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट क्लोज, जानें आईटी और ऑटो शेयरों का हाल

देवी बनाकर की गई मासूम की पूजा

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला ने पहले बच्ची को नहलाया-धुलाया और उसे देवी के रूप में सजाया। उसके शरीर पर तेल और सिंदूर लगाया गया और दुल्हन की तरह तैयार कर घर के पूजा स्थल के सामने बैठाया गया। पूजा करने के बाद महिला ने पास में रखी कुल्हाड़ी से बच्ची की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बच्ची की चीख सुनकर पास में सो रहे पिता की नींद खुल गई। जब वे पूजा स्थल तक पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी महिला भागने की कोशिश करने लगी।

MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल

पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

घर से आ रही आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने महिला को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तांत्रिक के संपर्क में होने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। बेटी की देखभाल के लिए उन्होंने हाल ही में दूसरी शादी की थी। आरोप है कि दूसरी पत्नी पहले से ही किसी तांत्रिक के संपर्क में थी और उसी के कहने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मानव बलि, अंधविश्वास और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। मासूम की निर्मम हत्या ने एक बार फिर अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर होने वाले अपराधों को लेकर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *