Aayudh

Categories

Summer Skincare Tips : गर्मियों में ग्लोइंग स्किन का राज़! आलिया का हाइड्रेशन फोकस और दीपिका का आइसिंग सीक्रेट आउट

Actresses Skincare Secrets

Summer Skincare Tips : बॉलीवुड की लगभग हर एक्ट्रेस अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनका स्किनकेयर रूटीन बहुत जटिल नहीं होता। ज्यादातर एक्ट्रेसेज का मानना है कि कम प्रोडक्ट, सही क्रम और नियमित देखभाल (Skincare Routine) ही खूबसूरत और हेल्दी त्वचा का असली राज है।

आजकल कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने ब्यूटी टिप्स भी शेयर करती हैं। जैसे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने स्किनकेयर टिप्स बताती हैं, जबकि कृति सेनन (Kriti Sanon) अपने यूट्यूब व्लॉग्स में ब्यूटी और स्किनकेयर से जुड़ी बातें शेयर करती हैं।

Cooling Drinks for Summer : गर्मियों में शरीर को Cool रखने के 5 देसी तरीके

आलिया भट्ट: स्किनकेयर में सही ऑर्डर सबसे जरूरी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का मानना है कि स्किनकेयर में सबसे महत्वपूर्ण चीज है प्रोडक्ट लगाने का सही क्रम (Skincare Order)। उनका रूटीन तीन आसान स्टेप्स पर आधारित है।

1. जेंटल क्लेंजिंग (Gentle Cleansing)

सबसे पहले हल्के और पीएच-बैलेंस्ड फेसवॉश से चेहरा साफ किया जाता है। इससे धूल, प्रदूषण और मेकअप हट जाता है।

2. हाइड्रेशन (Hydration)

आलिया अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मिस्ट या सीरम का इस्तेमाल करती हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और मॉइश्चराइजर बेहतर तरीके से काम करता है।

3. सन प्रोटेक्शन (Sunscreen)

आलिया कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं। उनका कहना है कि धूप से बचाव त्वचा को लंबे समय तक युवा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’

दीपिका पादुकोण: चेहरे पर आइसिंग करती हैं

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का स्किनकेयर रूटीन भी काफी सरल है।

चेहरा धोने के बाद वे आइसिंग (Face Icing) करती हैं। यानी चेहरे पर बर्फ लगाती हैं, जिससे सूजन कम होती है और त्वचा फ्रेश दिखती है।

इसके बाद वे त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाती हैं। उनका मानना है कि सही हाइड्रेशन से त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है।

Intermittent Fasting : वजन घटाने के चक्कर में न करें इंटरमिटेंट फास्टिंग, हो सकता है ये खतरनाक असर

कृति सेनन: 7-स्टेप मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन

कृति सेनन (Kriti Sanon) का मॉर्निंग रूटीन थोड़ा लंबा है, लेकिन बेहद असरदार माना जाता है।

1. आइस डंकिंग (Ice Dunking)

सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने से सूजन कम होती है और त्वचा टाइट दिखती है।

2. डिटॉक्स या हाइड्रेटिंग मास्क (Face Mask)
यह त्वचा को पोषण देता है और उसे फ्रेश बनाता है।

3. अंडर-आई पैच (Under Eye Patch)
ग्रीन टी और कैफीन वाले पैच डार्क सर्कल और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

4. होममेड टोनर (Homemade Toner)
ग्लिसरीन और गुलाबजल से बना टोनर त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

5. सीरम (Serum)
हायल्यूरोनिक एसिड और विटामिन C वाले सीरम त्वचा को ब्राइट और हाइड्रेट रखते हैं।

6. सनस्क्रीन (Sunscreen)
कृति ऐसा सनस्क्रीन इस्तेमाल करती हैं जो मॉइश्चराइजर का भी काम करता है।

7. लिप बाम (Lip Balm)
होंठों को सूखने से बचाने के लिए वे हमेशा लिप बाम लगाती हैं।

Homemade Paneer Recipe : घर पर आसानी से बनाएं ताजा पनीर, जानिए सबसे easy तरीका

खूबसूरत त्वचा का असली मंत्र

इन तीनों एक्ट्रेसेज के स्किनकेयर रूटीन को देखें तो एक बात साफ होती है- सिंपल और नियमित स्किनकेयर (Simple Skincare Routine) ही असली खूबसूरती का राज है। सही क्लेंजिंग, पर्याप्त हाइड्रेशन और रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *