Aayudh

Categories

Stock Market Today : तेज गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी भी 365 अंक गिरा

stock market today

Stock Market Today : नई दिल्ली। शेयर बाजार में 19 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1236 अंक यानी 1.48% टूटकर 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में भी 365 अंकों की गिरावट रही और यह 25,454 पर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया।

गिरावट की तीन बड़ी वजहें

मार्केट में आई इस कमजोरी के पीछे तीन मुख्य कारण रहे। पहली वजह हालिया तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली रही। दूसरी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे निवेशकों ने बाजार से पैसा निकालना शुरू किया। तीसरी वजह बाजार को ऊपर ले जाने वाले नए ट्रिगर्स की कमी रही, जिसके चलते ऊंचे स्तरों पर बिकवाली बढ़ गई।

Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल

मिडकैप और स्मॉलकैप भी दबाव में

बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1.49% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 1.59% गिरकर बंद हुए, जिससे बाजार की कमजोरी व्यापक स्तर पर देखने को मिली।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

गिरावट भरे बाजार में भी कुछ शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ और हिंडाल्को निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे। वहीं इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market Today : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों पर दबाव

ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला असर

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि अमेरिकी बाजारों में भी 18 फरवरी को डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में तेजी दर्ज की गई। इसके बावजूद घरेलू बाजार पर इसका सकारात्मक असर नहीं दिखा।

FII और DII का निवेश रुख

18 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 440 करोड़ रुपए का निवेश किया। हालांकि पूरे फरवरी महीने की बात करें तो FIIs अब तक शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं, जबकि DIIs लगातार खरीदारी कर बाजार को सहारा दे रहे हैं।

MP OBC Reservation : 27% OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं चलेगा पिंग-पोंग बॉल, हाईकोर्ट करे फैसला

कल तेजी में बंद हुआ था बाजार

इससे एक दिन पहले यानी 18 फरवरी को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर 83,734 पर और निफ्टी 25,819 पर बंद हुआ था।

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 3,100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। शेयर अलॉटमेंट 26 फरवरी को होगा और 2 मार्च को इसकी लिस्टिंग तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *