Stock Market Crash : मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार, 23 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार दबाव में रहा। BSE Sensex करीब 1,400 अंक यानी 1.90% गिरकर 73,100 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty 50 में भी करीब 450 अंक यानी 2% की गिरावट रही और यह 22,650 के आसपास ट्रेड करता नजर आया।
सेंसेक्स 1,990 और निफ्टी 600 अंक तक फिसला
दिन के दौरान बिकवाली का दबाव और बढ़ गया, जिससे सेंसेक्स करीब 1,990 अंक तक टूट गया और निफ्टी भी 600 अंक तक फिसल गया। इस बड़ी गिरावट से निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए। बाजार में बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
Mhow Doctor Rape : इलाज के नाम पर इंदौर में हैवानियत! नशे का इंजेक्शन देकर युवती से दुष्कर्म फिर…
बाजार गिरने की मुख्य वजहें
बाजार में इस गिरावट के पीछे कई बड़े वैश्विक कारण सामने आए हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जो भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए चिंता का विषय है। वहीं अमेरिका और एशियाई बाजारों में आई गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
एशियाई बाजारों में भी भारी दबाव देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 3.35% गिरकर 51,582 पर आ गया। दक्षिण कोरिया का KOSPI 5.62% टूटकर 5,456 पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 3.37% गिरकर 24,424 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.29% गिरकर 3,866 पर कारोबार करता दिखा।
Gold and Silver Crash : सोने में आज 12 हजार- चांदी में 31 हजार की बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह
अमेरिकी बाजार में भी कमजोरी
अमेरिकी बाजारों में भी 20 मार्च को गिरावट दर्ज की गई थी। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 443 अंक यानी 0.96% गिरकर 45,577 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 2.01% गिरकर 21,647 पर और S&P 500 1.51% गिरकर 6,506 के स्तर पर बंद हुआ।
कच्चे तेल और रुपये पर दबाव
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। वहीं भारतीय रुपया भी दबाव में आ गया है और डॉलर के मुकाबले 33 पैसे गिरकर 93.86 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 20 मार्च को 5,518 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,706 करोड़ रुपए की खरीदारी की। मार्च महीने में अब तक FIIs करीब 86,780 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं, जबकि DIIs ने 1,01,168 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।
पहले दिन की शुरुआत ही खराब
सप्ताह के पहले दिन बाजार की शुरुआत ही बेहद खराब रही। निवेशकों में डर का माहौल साफ नजर आया और भारी बिकवाली देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक वैश्विक तनाव बना रहेगा, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।