SSC GD Constable Exam : नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने SSC GD 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर दी है। आयोग ने लिखित परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC GD 2026 की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी।
चार हफ्तों में होगी परीक्षा
आयोग ने परीक्षा को चार मुख्य हफ्तों में विभाजित किया है। पहला हफ्ता 27 अप्रैल से 2 मई तक चलेगा। दूसरा हफ्ता 4 मई से 9 मई तक रहेगा। तीसरा हफ्ता 18 मई से 23 मई तक निर्धारित किया गया है। वहीं, चौथा और अंतिम हफ्ता 24 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा।
Indore Rape Case : शादी का झांसा देकर फिजिकल होना गंभीर अपराध… आरोपी को 10 साल की जेल
पहली बार मिला वीक चुनने का विकल्प
SSC ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एक नई पहल की है। अब अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा का वीक चुन सकते हैं। इससे परीक्षा केंद्रों पर भीड़ कम होगी और यात्रा से जुड़ी परेशानियां भी घटेंगी।
इसके लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और चारों हफ्तों के लिए अपनी वरीयता (Preference Order) दर्ज करनी होगी। यह सुविधा 11 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे से 15 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
यदि कोई उम्मीदवार तय समय के भीतर अपनी वरीयता दर्ज नहीं करता है, तो आयोग अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का वीक आवंटित करेगा।
किन बलों में होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिए कई अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति की जाएगी। इसमें BSF, CISF, SSB, ITBP, SSF (सचिवालय सुरक्षा बल) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और पहचान पत्र से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
तैयारी के लिए टिप्स
परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास करना चाहिए। चूंकि परीक्षा ऑनलाइन होगी इसलिए कंप्यूटर पर प्रश्न हल करने की गति बढ़ाना जरूरी है। इसके अलावा, पिछले 6 से 8 महीनों के करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना भी फायदेमंद रहेगा।