Aayudh

Categories

Om Birla AI video : स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर बवाल! सुप्रिया श्रीनेत समेत 8 नेताओं से जवाब तलब

Om Birla AI video

Om Birla AI video : नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जुड़े कथित AI वीडियो और आपत्तिजनक कैरिकेचर को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लोकसभा के विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस के मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं

बीजेपी सांसद की शिकायत पर जारी हुआ नोटिस

यह कार्रवाई भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस मीडिया विभाग ने जानबूझकर भ्रामक AI वीडियो और अपमानजनक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं, जिससे लोकसभा अध्यक्ष की गरिमा को ठेस पहुंची।

सुप्रिया श्रीनेत समेत कई पदाधिकारी घेरे में

लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत सहित AICC के आठ अन्य पदाधिकारियों को नोटिस भेजा है। 11 फरवरी को लोकसभा सचिवालय के निदेशक बाला गुरु द्वारा जारी पत्र में सभी आरोपियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा

तीन दिन में जवाब देने का निर्देश

नोटिस में साफ कहा गया है कि पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा। प्राप्त स्पष्टीकरण लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। साथ ही नोटिस की रिसीविंग तुरंत भेजने को भी कहा गया है ताकि कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड

संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा मामला

पूरा विवाद सोशल मीडिया पर साझा की गई उस सामग्री से जुड़ा है जिसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के सम्मान के खिलाफ माना गया है। इसीलिए इसे सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन की श्रेणी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *