Aayudh

Categories

Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती

Skin Care Tips

Skin Care Tips : हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई छोटी-छोटी आदतें अपनाते हैं, लेकिन अनजाने में वही आदतें हमारी त्वचा की रंगत को प्रभावित कर देती हैं। धीरे-धीरे स्किन पर पिग्मेंटेशन, दाग-धब्बे, डलनेस और रूखापन बढ़ने लगता है। इस आर्टिकल में पढ़िए आप कहां गलती कर रहे हैं और उसे सुधार कैसे सकते हैं…।

तेल लगाकर धूप में निकलना

कई लोग चेहरे या हाथों पर तेल लगाकर सीधे बाहर निकल जाते हैं। धूप और प्रदूषण के संपर्क में आने पर धूल के कण त्वचा से चिपक जाते हैं। इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और समय के साथ पिग्मेंटेशन बढ़ सकता है। अगर तेल लगाना जरूरी हो, तो बाहर जाने से पहले त्वचा को हल्का साफ कर लें और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद

त्वचा को जोर से रगड़ना

चेहरा या शरीर को बार-बार और जोर-जोर से रगड़ना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे त्वचा की ऊपरी परत कमजोर होती है और जलन या सूजन की समस्या हो सकती है। रसायनयुक्त साबुन का अधिक इस्तेमाल भी त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेता है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन बढ़ सकता है। बेहतर है कि हल्के और सल्फेट-फ्री क्लींजर का उपयोग करें।

घरेलू नुस्खों में बरतें सावधानी

नींबू, बेकिंग सोडा या अन्य तेज़ घरेलू चीजें सीधे त्वचा पर लगाने से बचें। ये त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकती हैं और एलर्जी या जलन का कारण बन सकती हैं। किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना समझदारी है।

Surya Gochar Effects : सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

ऐसे बनाए रखें त्वचा की प्राकृतिक चमक

  • धूप में निकलने से 20 मिनट पहले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना न भूलें।
  • दिन में दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें।
  • क्लींजिंग के तुरंत बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
  • पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें।

कब लें विशेषज्ञ की सलाह?

अगर पिग्मेंटेशन तेजी से बढ़ रहा हो, दाग लंबे समय तक ठीक न हो रहे हों या त्वचा में लगातार जलन बनी रहे, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। समय पर सही सलाह लेने से समस्या गंभीर होने से पहले ही नियंत्रित की जा सकती है।

सही देखभाल और छोटी-छोटी सावधानियों से आप अपनी त्वचा की रंगत और सेहत दोनों को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *