Aayudh

Categories

Shivpuri Road Accident : शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा! टेंपो के ऊपर पलटा ट्रक, 4 की दर्दनाक मौत, एक घायल

Shivpuri Road Accident

Shivpuri Road Accident : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से एक टेंपो उसकी चपेट में आ गया।

इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

MP Leopard Deaths : एमपी में तेंदुओं की मौत पर चौंकाने वाले आंकड़े, 14 महीनों में 149 की मौत

राजगढ़ जा रहे थे टेंपो सवार

जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार पांच लोग शिवपुरी से राजगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और पास से गुजर रहे टेंपो पर गिर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह से कुचल गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

SSC GD Constable Exam : परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब होगा आपका एग्जाम!

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सिविल सर्जन बी.एस. यादव और मृतकों के परिजनों के बयान भी सामने आए हैं, जिनमें हादसे को बेहद दुखद बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *