Share Market Today : नई दिल्ली। पॉज़िटिव ग्लोबल संकेतों और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के टैरिफ को रद्द किए जाने के फैसले के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। निवेशकों के उत्साह का असर शुरुआती कारोबार में ही दिखा और बाजार मजबूती के साथ खुला।
सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी बढ़त
सुबह करीब 9:25 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 563 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 83,375 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 170 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,741 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार की यह बढ़त निवेशकों के सकारात्मक रुख को दर्शाती है।
School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी
मुख्य इंडेक्स के साथ-साथ ब्रॉड मार्केट में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.86 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार में व्यापक खरीदारी का संकेत मिला।
PSU बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर चमके
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और केमिकल को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। निफ्टी PSU बैंक सबसे ज्यादा 1.13 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा मेटल और ऑटो सेक्टर में भी क्रमशः 0.77 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।
मार्केट का आउटलुक अभी सीमित
विश्लेषकों का कहना है कि टैरिफ से जुड़े बदलते हालात के बीच भारत की ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम के अमेरिका दौरे में देरी करना सकारात्मक कदम है। हालांकि उनका मानना है कि यह तेजी बाजार में लंबी रैली शुरू करने के लिए अभी पर्याप्त नहीं है।
निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम स्तर
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,370 का स्तर मजबूत सपोर्ट और 25,700 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में हालिया कमजोरी के बाद अच्छा रिकवरी देखने को मिला है, जिसमें 60,800–60,900 सपोर्ट और 61,300–61,400 रेजिस्टेंस माना जा रहा है।
एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 1.12 प्रतिशत गिरा, जबकि हैंग सेंग 2.22 प्रतिशत चढ़ा और कोस्पी 0.36 प्रतिशत ऊपर रहा। वहीं अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र में कमजोरी दिखी, जहां नैस्डैक 0.16 प्रतिशत गिरा, एसएंडपी 500 लगभग सपाट रहा और डाउ जोन्स 0.13 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।
FIIs की बिकवाली, DIIs की खरीदारी
20 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 935 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,637 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया।
कुल मिलाकर ग्लोबल संकेतों और घरेलू खरीदारी के दम पर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन आगे की दिशा ग्लोबल ट्रेंड और निवेशकों के भरोसे पर निर्भर करेगी।