Aayudh

Categories

Share Market Today : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के आसपास

Share Market Today

Share Market Today : मुंबई। शेयर बाजार में आज 11 मार्च को गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटकर 77,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 150 अंक गिरकर 24,100 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों में सावधानी का माहौल नजर आ रहा है।

आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में ज्यादा दबाव देखा जा रहा है। इन सेक्टरों की कई बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे प्रमुख सूचकांकों पर भी असर पड़ा है।

Iran Israel War : युद्ध में अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत 140 घायल, ईरान में अब तक 8000 घरों पर हमला

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 0.25% गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) भी घटकर करीब 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का संकेत मानी जा रही है।

एशियाई बाजारों में तेजी

एक ओर भारतीय बाजार में गिरावट है, वहीं एशियाई बाजारों में आज तेजी देखने को मिल रही है।

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.50% की बढ़त के साथ 5,724 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1,351 अंक यानी 2.50% की तेजी के साथ 55,599 के स्तर पर पहुंच गया है।
  • हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 25,963 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी मामूली बढ़त के साथ 4,125 के स्तर पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार में भी हल्की गिरावट

10 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में भी हल्की गिरावट देखने को मिली थी। डाउ जोन्स 34 अंक यानी 0.07% गिरकर 47,706 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं टेक्नोलॉजी आधारित इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट लगभग स्थिर रहकर 22,697 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स 14 अंक यानी 0.21% गिरकर 6,781 के स्तर पर बंद हुआ।

Surya Gochar 2026 : 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों (FII) की ओर से भी बाजार में लगातार बिकवाली देखी जा रही है। 10 मार्च को विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 4,672 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,333 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

मार्च महीने की बात करें तो अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 32,849 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इसके विपरीत घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 48,134 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है। फरवरी महीने में भी विदेशी निवेशकों ने 6,640 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 38,423 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।

एक दिन पहले बाजार में आई थी तेजी

गौरतलब है कि इससे पहले 10 मार्च को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी। उस दिन सेंसेक्स 640 अंक यानी 0.82% की बढ़त के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 233 अंक यानी 0.97% की तेजी के साथ 24,262 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *