Aayudh

Categories

Share Market Today : ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक टूटा, 10 दिन में 60% चढ़ा कच्चा तेल

Share Market Today

Share Market Today : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को कमजोर शुरुआत के साथ खुले। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के चलते शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

शुरुआती कारोबार में Nifty 50 करीब 582.40 अंक यानी 2.38 प्रतिशत गिरकर 23,868.05 के स्तर पर खुला। वहीं BSE Sensex 1862.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,056.75 के स्तर पर खुला। बाजार में लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया।

India T20 WC Champions : भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, पहली बार होम टीम ने जीता टाइटल

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी चिंता

बाजार में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। तेल की कीमतें लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर करीब 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इससे महंगाई बढ़ने और आर्थिक वृद्धि पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के लिए चिंता का विषय हैं, क्योंकि देश अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। तेल महंगा होने से देश की जीडीपी, करंट अकाउंट डेफिसिट और महंगाई पर सीधा असर पड़ सकता है।

MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी

28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से अब तक 10 दिन में कच्चा तेल करीब 60% महंगा हो चुका है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग के दौरान ये 100 डॉलर के पार निकला था।

जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। ये 5 से 6 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है।

कई सेक्टरों में भारी बिकवाली

सोमवार के शुरुआती कारोबार में एनएसई के कई सेक्टर इंडेक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग और मीडिया सेक्टर पर देखा गया।

  • निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग 2.9 प्रतिशत गिरा।
  • निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.36 प्रतिशत नीचे आया।
  • PSU बैंक इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत लुढ़का।
  • निफ्टी IT इंडेक्स 1.29 प्रतिशत गिरा।
  • निफ्टी FMCG इंडेक्स 1.38 प्रतिशत नीचे आया।
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट

भारतीय बाजारों में गिरावट का असर अन्य एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। Nikkei 225 लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 52,010 के स्तर पर आ गया। वहीं दक्षिण कोरिया का KOSPI 7.43 प्रतिशत गिरकर 5,169 के स्तर पर पहुंच गया।

LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा!

इसके अलावा सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 2.65 प्रतिशत गिरकर 4,720 पर आ गया। हांगकांग का Hang Seng Index भी 2.46 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 25,095 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 5.77 प्रतिशत गिरकर 31,767 के स्तर पर आ गया।

अमेरिकी बाजार भी दबाव में

पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। S&P 500 शुक्रवार को 1.33 प्रतिशत गिरकर 6,740 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट (Nasdaq Composite) 1.53 प्रतिशत गिरकर 22,400 के स्तर पर आ गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *