Aayudh

Categories

Sarke Chunar Teri Song Controversy : ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बैन, संसद में अश्विनी वैष्णव ने उठाया मुद्दा

Sarke Chunar Teri Song Controversy

Sarke Chunar Teri Song Controversy : नई दिल्ली। विवादों में घिरे गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर अब सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि इस गाने पर बैन लगा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी असीमित नहीं होती और इसे समाज व संस्कृति के सम्मान के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

लोकसभा में इस मुद्दे को आनंद भदौरिया ने उठाया था और सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब में वैष्णव ने कहा कि “हमें बोलने की आजादी के तहत तय की गई उचित पाबंदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए।”

 

क्या है पूरा विवाद?

यह गाना फिल्म केडी : द डेविल का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे। गाने के रिलीज होते ही इसके बोल और कुछ दृश्यों को लेकर विवाद शुरू हो गया।

कई दर्शकों ने इसे अश्लील और दोहरे अर्थ वाला बताते हुए आपत्ति जताई। गाने का हिंदी वर्जन इस हफ्ते की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, लेकिन विरोध बढ़ने के बाद इसे हटा लिया गया।

हालांकि, इसके कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन अभी भी कुछ प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली है।

TMC Candidate List : 74 के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका, मैदान में उतारे 47 मुस्लिम कैंडिडेट

गीतकार ने विवाद से बनाई दूरी

गाने के हिंदी वर्जन के गीतकार रकीब आलम ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल मूल कन्नड़ गाने का अनुवाद किया था। उनके अनुसार, मूल बोल फिल्म के निर्देशक प्रेम ने लिखे थे और उन्होंने पहले ही ऐसे बोल लिखने से मना कर दिया था।

NHRC ने लिया संज्ञान, कई संस्थाओं को नोटिस

विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है। इन सभी संस्थाओं से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल अश्लील और दोहरे अर्थ वाले हैं, जो खासकर बच्चों और किशोरों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आयोग ने यह भी कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह नाबालिगों के अधिकारों के उल्लंघन का मामला बन सकता है।

Afghanistan Pakistan War : काबुल एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान टकराव बनेगा बड़ा युद्ध?

राजनीति और फिल्म जगत से भी प्रतिक्रिया

इस विवाद पर कई नेताओं और हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद रवि किशन ने गाने को अश्लील बताते हुए इसका विरोध किया। वहीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडस्ट्री में अश्लीलता की सारी हदें पार की जा रही हैं।

नए वर्जन की तैयारी

विवाद के बीच अब फिल्म की टीम ने गीतकार से साफ-सुथरे बोलों वाला नया वर्जन तैयार करने को कहा है। माना जा रहा है कि नया गाना माफी या स्पष्टीकरण के साथ रिलीज किया जा सकता है।

IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले

डिजिटल कंटेंट पर फिर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की निगरानी और जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है। गाने को यूट्यूब से हटाए जाने के बावजूद यह देखना अहम होगा कि जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या इस तरह के मामलों के लिए नए नियम बनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *