Sagar Nurse Murder : भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ में हुई नर्स की हत्या के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या के बाद महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन
क्या बोले नेता प्रतिपक्ष सिंघार
इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और यह घटना सरकार के महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलती है।
सरकार के अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम
उमंग सिंघार ने लिखा कि थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की जघन्य वारदात होना यह साबित करता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो भाजपा सरकार की गंभीर और अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम है।
नर्स के परिवार को मुआवजा देने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक नर्स के परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
फिलहाल इस घटना को लेकर प्रदेश में आक्रोश का माहौल है और लोग महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
सागर जिले के शाहगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खोखले दावों को आईना दिखा दिया है।
थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई…— Umang Singhar (@UmangSinghar) February 5, 2026