Rinku Singh Father Death News : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के मुताबिक खानचंद्र सिंह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका और 27 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रशासन ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।
IND vs ZIM T20 WC : अक्षर-सैमसन IN, सुंदर OUT! जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं?
पिता के पास पहुंचने के लिए तुरंत रवाना हुए रिंकू
पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम कैंप छोड़कर चेन्नई से दिल्ली पहुंचे थे और परिवार के साथ समय बिताया था। बाद में वे टीम से जुड़ गए, लेकिन अब पिता के निधन की खबर सुनते ही चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
बेहद नाजुक थी हालत
अस्पताल में खानचंद्र सिंह क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे। उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। डॉक्टरों की निगरानी के बावजूद उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।
School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत
मैच में नहीं मिला खेलने का मौका
पारिवारिक कारणों के चलते रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया। हालांकि मैच के दौरान रिंकू मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आए थे। टीम संयोजन में भी बदलाव हुआ और अक्षर पटेल की वापसी हुई।
मुश्किल दौर से गुजर रहे रिंकू
रिंकू सिंह के लिए यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तर पर चुनौतीपूर्ण रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले। अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ वे सिंगल डिजिट पर आउट हो गए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर छोटी लेकिन तेज पारी खेली। नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। अब तक खेले गए पांच मैचों में उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए हैं।
Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल
क्रिकेट जगत में शोक
रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक का माहौल है। सभी ने इस दुख की घड़ी में रिंकू और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस कठिन समय में रिंकू सिंह के अगले मैचों में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन फिलहाल उनकी प्राथमिकता अपने परिवार के साथ रहना है।