Aayudh

Categories

Rewa PM-SHRI College Case : पीएमश्री कॉलेज के टीचर अमित शाहू और उमेश प्रजापति बर्खास्त, छात्रा को भेजा था अश्लील मैसेज

Rewa News

Rewa PM-SHRI College Case : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं के बीच नाराजगी बढ़ गई।

Iran War Update : लेबनान में इजराइली हमलों से 254 की मौत, सीजफायर पर विवाद और वैश्विक संकट की चेतावनी

इंस्टाग्राम पर भेजा था मैसेज

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने Instagram पर छात्रा को मैसेज भेजते हुए लिखा, “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।” जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने अप्रत्यक्ष रूप से उसे धमकाने की कोशिश की। एक अन्य मैसेज में उसने लिखा, “मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना।”

सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट

लगातार ऐसे संदेश मिलने से परेशान छात्रा ने अपने परिजनों और दोस्तों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन से औपचारिक शिकायत की गई और सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट भी जमा किए गए।

जांच के लिए एक कमेटी गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की। जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए गलती मान ली।

Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा

हालांकि, शुरुआत में छात्रा और उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई थी।

Viral Video : 12 साल के बच्चे ने माँ को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दो असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त

बुधवार को मामले ने तूल पकड़ा और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य ने बड़ा फैसला लेते हुए दो असिस्टेंट प्रोफेसरों को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में भूगोल विषय के अमित शाहू और कॉमर्स के उमेश प्रजापति शामिल हैं। बताया गया कि दोनों की नियुक्ति जनभागीदारी मद से हुई थी।

कॉलेज प्रबंधन के इस फैसले के बाद मामले में आक्रोश कुछ हद तक शांत हुआ है, लेकिन छात्र-छात्राओं और परिजनों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी और ठोस व्यवस्था की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *