हाइलाइट्स
- दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा के IED हमले की खुफिया जानकारी मिली।
- लाल किला क्षेत्र और चांदनी चौक मंदिर मुख्य निशाने पर।
- अतिरिक्त पुलिस, चेकिंग और निगरानी बढ़ाई गई।
Red Fort Blast Thread : दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहा है। खास तौर पर चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
IED हमले की साजिश की आशंका
सूत्रों के अनुसार आतंकी IED के जरिए हमला करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
लाल किला और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी
अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बड़े मंदिर को निशाना बनाने की आशंका
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों के निशाने पर देश के बड़े मंदिर हो सकते हैं। खासकर चांदनी चौक का मंदिर संभावित टारगेट माना जा रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
पहले भी हो चुका है धमाका
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। धमाके के बाद देशभर में छापेमारी कर कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।
Supreme Court : बाबरी मस्जिद नाम पर बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान हुआ था हमला
6 फरवरी को इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था। इस धमाके में कई लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे।