Aayudh

Categories

RAM CHARAN TWINS: शिव-राम से जोड़कर राम चरण ने किया बेटे का नाम करण; जानिए क्या है बेटी का नाम

RAM CHARAN KIDS

HIGHLIGHTS:

  • सुपरस्टार राम चरण और पत्नी उपासना कोनिदेला बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता।
  • बेटे का नाम रखा गया शिव-राम, बेटी का नाम अनवीरा देवी
  • नामों के पीछे खास अर्थ: ‘वीरा’ मतलब वीरता, ‘देवी’ मतलब माता का आशीर्वाद।
  • परिवार ने नाम चुनने में राम चरण और उपासना का पूरा साथ दिया।
  • फैंस सोशल मीडिया पर बच्चों के नाम और उनके अर्थ को लेकर उत्साहित।
RAM CHARAN'S TWIN
RAM CHARAN’S TWIN

RAM CHARAN TWINS: साउथ के मेगा स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिदेला अपने परिवार में दोहरी खुशियों का जश्न मना रहे हैं। बता दें कि फरवरी 2026 की शुरुआत में दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे और अब उन्होंने अपने नवजात बेटे और बेटी का नाम फैंस के साथ साझा किया है।

माता-पिता और परिवार की आस्था

राम चरण ने अपने बेटे का नाम शिव-राम रखा है, जिसमें उनके माता-पिता और परिवार की आस्था झलकती है। वहीं बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक राम चरण ने बताया कि ‘वीरा’ का मतलब वीरता और साहस है, जबकि ‘देवी’ माता का आशीर्वाद दर्शाता है। यह नाम परिवार और संस्कारों के साथ-साथ आध्यात्मिक अर्थ भी रखता है।

T20 World Cup 2026: में महा-उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित

पुरे परिवार ने मिलकर रखे बच्चों के नाम

नामकरण के निर्णय में राम चरण की पत्नी उपासना ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पूरे परिवार ने बच्चों के नाम तय करने में सक्रिय भागीदारी दी। राम चरण ने कहा कि उन्होंने नामों का चयन सोच-समझ कर किया है ताकि बच्चों के व्यक्तित्व और उनके संस्कारों में यह झलक सके।

सोशल मीडिया पर वायरल खबर

फैंस और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। राम चरण के फैंस उनके घर आई इस डबल खुशियों की खबर को उत्साह और प्यार के साथ शेयर कर रहे हैं। कई लोग उनके बच्चों के नाम के अर्थ और उनके पीछे की कहानी से प्रेरित भी हो रहे हैं।

PM’S NEWS OFFICE: PM मोदी ने बदला PMO का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से होगी नई शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *