Aayudh

Categories

Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव की तारिख का ऐलान, 10 राज्यों में 16 मार्च को होगी वोटिंग

Rajya Sabha Elections 2026

Rajya Sabha Elections 2026 : नई दिल्ली। देश की ऊपरी सदन राज्यसभा की 37 सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

यह चुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि कई सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिनमें शरद पवार, रामदास अठावले, कनिमोझी, तिरुचि शिवा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव प्रक्रिया 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू होगी। उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च तय की गई है।

16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके बाद 20 मार्च तक पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा

राज्यों में सीटों का गणित

इस चुनाव में सबसे ज्यादा 7 सीटों पर मतदान महाराष्ट्र में होगा। तमिलनाडु में 6 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ओडिशा में 4 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा असम में 3 सीटें, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 सीटें, तेलंगाना में 2 सीटें और हिमाचल प्रदेश में 1 सीट पर चुनाव होगा।

महाराष्ट्र के सांसद जिनका कार्यकाल खत्म

महाराष्ट्र से डॉ. भागवत किशनराव कराड, डॉ. फौजा तहसीन अहमद खान, प्रियंका चतुर्वेदी, शरद पवार, धैर्याशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल और रामदास अठावले का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है।

SC on Physical Relations : शादी से पहले लड़का-लड़की अजनबी…फिजिकल होना समझ से परे, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

ओडिशा और तमिलनाडु की सीटें

ओडिशा से ममता महंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु में एन.आर. इलांगो, पी. सेल्वारसू, एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ. कनिमोझी और जी.के. वासन का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 तक है।

पश्चिम बंगाल और असम के सदस्य

पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले, रीताव्रत बनर्जी, बिकास रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर और सुब्रत बख्शी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। असम से रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइंया का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक है।

बिहार और छत्तीसगढ़ के सांसद

बिहार से अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फुले देवी नेताम का कार्यकाल भी 9 अप्रैल 2026 तक है।

IAS Avi Prasad : कौन हैं IAS अवि प्रसाद? जिनकी तीसरी शादी से मचा बवाल, डिप्टी सेक्रेटरी संग लव स्टोरी चर्चा में

हरियाणा, हिमाचल और तेलंगाना की सीटें

हरियाणा से किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी तथा तेलंगाना से डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और के.आर. सुरेश रेड्डी का कार्यकाल भी अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *