Rajpal Yadav : एंटरटेनमेंट डेस्क। स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कॉमेडी के नाम पर अभिनेता राजपाल यादव पर की गई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस मामले में जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
इस बीच राजपाल यादव खुद सामने आए और पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि सौरभ द्विवेदी का दिल दुखाना, उनके अपने दिल को दुखाने जैसा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सौरभ के खिलाफ गलत बातें न करें। राजपाल के इस शांत और सकारात्मक रवैये को उनके फैंस ने दरियादिली बताया है।
MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी
ये है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के पुराने कर्ज मामले पर तंज कसते हुए कहा कि डॉलर का रेट चाहे ऊपर जाए या नीचे, उन्हें उधार चुकाना ही पड़ेगा। इस टिप्पणी को राजपाल ने हंसकर टाल दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी बढ़ गई।
राजपाल यादव ने किया स्पष्ट
वीडियो वायरल होने के बाद राजपाल ने स्पष्ट किया कि मंच पर हुई बातचीत एक स्क्रिप्ट का हिस्सा थी, जिसमें देश दुनिया में चल रही जंग, डॉलर-रूपया में उतार-चढ़ाव तेल- गैस और महंगाई इसमें आम आदमी ही पिसता है।
Kharge on BJP-RSS : मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, RSS-BJP को बताया जहरीला सांप
ऐसा एंगल भी शामिल था। हालांकि, वह बात दर्शकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाई और इसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने यह भी बताया कि जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी दोनों ही उनका सम्मान करते हैं और कार्यक्रम के दौरान सौरभ ने उनके लिए तालियां भी बजवाई थीं।
सलमान खान ने लिया स्टैंड
इस विवाद के बीच सलमान खान ने भी राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राजपाल पिछले 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपने काम में खास पहचान बना चुके हैं। सलमान ने कहा कि राजपाल को आगे भी लगातार काम मिलता रहेगा और उनका योगदान हमेशा सराहा जाएगा।
सलमान के इस समर्थन पर राजपाल यादव ने आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा उनके बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर की सराहना के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मनोरंजन के नाम पर किसी के निजी मामलों को सार्वजनिक मंच पर लाना सही है। जहां एक तरफ लोग राजपाल यादव के संयम और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं यह बहस भी तेज हो गई है कि हास्य और संवेदनशीलता के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए।
यह वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
