Aayudh

Categories

Rajpal Yadav in Tihar : तिहाड़ जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

Rajpal Yadav in Tihar

Rajpal Yadav in Tihar Jail : नई दिल्ली। फेमस एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया। फिलहाल वे 5 फरवरी से न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

जमानत याचिका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी

राजपाल यादव ने सजा निलंबित कर जमानत पर रिहा किए जाने की मांग की थी। उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अस्थायी जमानत की गुहार लगाई। हालांकि, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने उनकी दलीलों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी जेल की स्थिति कोर्ट के आदेश की वजह से नहीं, बल्कि उनके अपने आचरण के कारण है।

Kanpur Lamborghini Case : शिवम मिश्रा को 20 हजार के मुचलके पर रिहाई, हादसे के वक्त कर रहा था ड्राइविंग

कोर्ट ने कहा कि राजपाल कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने धन लिया था और उसे लौटाने का वादा किया था। जब उन्होंने ‘इकबाल-ए-जुर्म’ कर लिया है, तो सजा निलंबित करने का सवाल नहीं उठता। अदालत ने यह भी कहा कि उन्हें 25-30 मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने तय समय में भुगतान नहीं किया।

वकील की दलीलें और कोर्ट का रुख

राजपाल के वकील ने दलील दी कि 3 करोड़ रुपये से अधिक की रकम चुका दी गई है और बाकी भुगतान के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं और इंडस्ट्री व पब्लिक से आर्थिक मदद मिल रही है।

Rahul Gandhi LS Membership : क्या राहुल गांधी की सदस्यता होगी खत्म, पहले भी ‘मोदी सरनेम मामले’ में हुए थे सस्पेंड

लेकिन कोर्ट ने कहा कि बार-बार वादा करने के बावजूद भुगतान में देरी क्यों हुई, इसका स्पष्ट जवाब देना होगा। अदालत ने टिप्पणी की कि सहानुभूति अलग बात है, लेकिन कानून अपने नियमों से चलता है। हालांकि, मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 16 फरवरी तय की गई है।

क्या है पूरा मामला

राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और वे तय समय पर कर्ज नहीं चुका सके।

कर्जदाता की ओर से कानूनी कार्रवाई के बाद मामला कोर्ट पहुंचा। कई अवसर दिए जाने के बावजूद भुगतान न होने पर अदालत ने छह महीने की सजा सुनाई, जिसके बाद राजपाल ने सरेंडर कर दिया।

Singrauli Double Murder : अंधविश्वास का खूनी तांडव, सिंगरौली में ‘जादू-टोने’ के शक में डबल मर्डर!

इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन

राजपाल यादव के जेल जाने की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, वरुण धवन और गुरु रंधावा ने मदद का भरोसा दिलाया है।

मीका सिंह ने 11 लाख, अनूप जलोटा ने 5 लाख और कमाल राशिद खान ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। बिजनेसमैन राव इंद्रजीत सिंह ने 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

Ghoosakhor Pandit Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने टाइटल पर लगाई रोक, हलफनामा दाखिल करने का आदेश

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने भी इंडस्ट्री से सहयोग की अपील की है। राजपाल के परिवार और मैनेजर ने उम्मीद जताई है कि कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें जल्द राहत मिल सकती है। फिलहाल अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *