Aayudh

Categories

Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, 7 कर्मचारी जिंदा जले

Rajasthan Chemical Factory Fire

हाइलाइट्स

  • केमिकल फैक्ट्री में आग से 7 शव बरामद।
  • केमिकल भंडारण के कारण आग फैली।
  • कई दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाई।

Rajasthan Chemical Factory Fire : भिवाड़ी, राजस्थान। भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी यूनिट इसकी चपेट में आ गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B है और आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

Bhullar Bail Rejected : रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सस्पेंड DIG भुल्लर जेल में रहेंगे, हाई कोर्ट से बड़ा झटका

केमिकल के कारण तेजी से फैली आग

प्रशासन के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाद में भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे 20–25 मजदूर

हादसे के समय फैक्ट्री में लगभग 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर ही फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 7 शव बाहर निकाले गए।

IND vs PAK Match Highlights : सचिन बोले- किशन की दमदार पारी, पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा ; T20 WC हाइलाइट्स

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी के एसपी, तिजारा के डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने मौतों की पुष्टि करते हुए आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भारी पुलिस बल तैनात

हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर मजदूरों के परिजनों की भीड़ जुट गई और उन्होंने आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। फिलहाल कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यहां देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *