Aayudh

Categories

Rahul Gandhi Bhopal Visit : 24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी, किसान सम्मेलन में ट्रेड डील को लेकर घेरेंगे सरकार

Rahul Gandhi Bhopal Visit

Rahul Gandhi Bhopal Visit : मध्य प्रदेश। भोपाल में कांग्रेस पार्टी 24 फरवरी को बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। दोनों वरिष्ठ नेता किसानों से सीधे संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की नीतियों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।

Hemant Katare Resigns : सिर्फ पद से छोड़ा है, पार्टी नहीं…हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा

ट्रेड डील के बाद देशभर में सम्मेलन का फैसला

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की ट्रेड डील को लेकर देशभर में किसान सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। इसी बैठक में किसान सम्मेलन के जरिए किसानों तक पहुंचने की रणनीति तय की गई।

बैठक में कई बड़े नेता रहे मौजूद

दिल्ली में हुई इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी राज्यों के पीसीसी चीफ और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता भी मौजूद रहे। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा की गई और आगे की राजनीतिक रणनीति पर भी विचार किया गया।

MP Assembly Session : मध्य प्रदेश विधानसभा में भागीरथपुरा मुद्दे पर नहीं हुई चर्चा, नाराज विपक्षका वॉकआउट

किसानों के मुद्दों पर होगा फोकस

भोपाल में होने वाला यह सम्मेलन किसानों की समस्याओं, कृषि से जुड़े फैसलों और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस की बात रखने का बड़ा मंच माना जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य इस कार्यक्रम के जरिए किसानों को अपने पक्ष में लामबंद करना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *