Aayudh

Categories

Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर बड़ा खुलासा! बोले- हर झूठ होगा बेनकाब

Raghav Chadha

Raghav Chadha : नई दिल्ली। राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद सियासी विवाद और गहरा गया है। इस बीच राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों का विस्तार से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप झूठे हैं और बार-बार दोहराए जाने से लोग इन्हें सच मान सकते हैं, इसलिए सच सामने रखना जरूरी है।

AAP के तीन आरोपों पर दी सफाई

आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए तीन मुख्य आरोपों पर राघव चड्ढा ने क्रमवार जवाब दिया। पहला आरोप था कि वह संसद में वॉकआउट के दौरान साथ नहीं देते थे। इस पर चड्ढा ने इसे “सफेद झूठ” बताते हुए कहा कि एक भी उदाहरण साबित कर दिया जाए, जब उन्होंने विपक्ष का साथ नहीं दिया हो।

Kumar Vishwas on Raghav Chadha : राघव को परिणीति चोपड़ा से शादी पड़ी भारी? कुमार विश्वास का पुरानी ‘भविष्यवाणी’ वायरल

दूसरा आरोप था कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग से जुड़े प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनसे इस बारे में कभी कोई चर्चा ही नहीं की, इसलिए यह आरोप निराधार है।

तीसरा आरोप था कि वह डर गए हैं। इस पर चड्ढा ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।”

‘झूठ बार-बार बोले जाएं तो सच लगने लगते हैं’

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने वीडियो में कहा कि उन्होंने पहले इस मुद्दे पर चुप रहने का सोचा था, लेकिन जब आरोप लगातार दोहराए जाने लगे तो जवाब देना जरूरी हो गया। उन्होंने कहा, “एक झूठ को अगर सौ बार बोला जाए तो लोग उसे सच मानने लगते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद में आम जनता के मुद्दे उठाने के लिए चुने गए हैं, न कि चुप रहने के लिए। उन्होंने अपने काम का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने टैक्स, सरकारी स्कूलों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं, मेंस्ट्रुअल हाइजीन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को संसद में उठाया है।

Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

‘हंगामा नहीं, असर पैदा करने गया हूं’

राघव चड्ढा ने कहा कि उनका मकसद संसद में हंगामा करना नहीं, बल्कि असर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स के पैसे से चलने वाली संसद में जनता की समस्याएं उठाना उनकी जिम्मेदारी है।

पार्टी के भीतर बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी है। इसके बाद से पार्टी के अंदर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

राघव चड्ढा का यह वीडियो ऐसे समय आया है, जब पार्टी के भीतर उनके खिलाफ बयानबाजी तेज है। उन्होंने अपने संसदीय रिकॉर्ड और योगदान का हवाला देते हुए आरोपों को खारिज किया है।

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में ‘आम आदमी’ के मुद्दे उठाना पड़ा भारी, राघव बोले चुप कराया गया हूं हारा नहीं…

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राघव चड्ढा का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि उन्हें खामोश करने की कोशिश की गई है, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सियासी हलकों में इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *