Aayudh

Categories

Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान

Pre-Holi Skin Care 2026

Pre- Holi Skin Care : नई दिल्ली। रंगों और खुशियों का त्योहार होली इस साल 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन में उत्सव की शुरुआत भी हो चुकी है। लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि होली से 5-7 दिन पहले ही स्किन की सही देखभाल शुरू कर दी जाए, ताकि रंगों का असर कम हो और त्वचा हेल्दी बनी रहे।

होली से एक हफ्ते पहले क्या करें

स्किन विशेषज्ञों के अनुसार इस समय सबसे जरूरी है त्वचा को हाइड्रेट रखना। इसके लिए रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें। फेस और बॉडी पर नियमित मॉइश्चराइजर लगाएं। इस दौरान कोई नया ब्यूटी प्रोडक्ट, केमिकल पील या हार्श ट्रीटमेंट ट्राई करने से बचें।

Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती

अगर पहले से एक्ने, एलर्जी या रैश की समस्या है तो उसका इलाज पहले ही करा लें, क्योंकि सेंसिटिव स्किन पर रंग ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

रंग खेलने से पहले ये तीन चीजें जरूर लगाएं

1. तेल की पतली परत : होली खेलने से 20-30 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर नारियल या बादाम का तेल लगाएं। इससे त्वचा पर एक सुरक्षा परत बन जाती है और रंग सीधे स्किन में नहीं चिपकते।
2. मॉइश्चराइजर : तेल लगाने के बाद वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
3. सनस्क्रीन : धूप में खेलने से पहले कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन 15-20 मिनट पहले अप्लाई करें।

Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

अलग-अलग स्किन टाइप के लिए खास टिप्स

1. ड्राई स्किन : हेवी मॉइश्चराइजर और क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। रात में स्किन रिपेयर क्रीम लगाएं।
2. ऑयली स्किन : हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुनें। बहुत ज्यादा ऑयलिंग से बचें, लेकिन हल्की प्रोटेक्टिव लेयर जरूर रखें।
3. सेंसिटिव स्किन : खुशबूदार और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूर रहें। पहले पैच टेस्ट करें और हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें।

केमिकल रंगों से क्यों रहें सावधान

विशेषज्ञों के मुताबिक कई रंगों में लेड, मरकरी जैसे हानिकारक तत्व मिलाए जाते हैं, जो स्किन एलर्जी, रैश और पिगमेंटेशन का कारण बन सकते हैं। अगर रंग लगाने के बाद जलन या खुजली हो तो त्वचा को जोर से रगड़ने की बजाय सादे पानी से धो लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

Whatsapp New Update : सिम नहीं तो बंद हो जायेगा आपका WhatsApp, ये है नया नियम

क्या बिल्कुल न करें

  • रंग छुड़ाने के लिए स्किन को जोर से न रगड़ें।
  • हार्श स्क्रब या केरोसिन जैसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल न करें।
  • बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं।

सही तैयारी के साथ आप होली के रंगों का पूरा Enjoy कर सकते हैं और अपनी त्वचा को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *