HIGHLIGHTS:
- डिब्रूगढ़-मोरान हाईवे पर पहली ELF।
- राफेल, सुखोई और ट्रांसपोर्ट विमानों का प्रदर्शन।
- 40 टन फाइटर और 74 टन ट्रांसपोर्ट विमान संभालने में सक्षम।
- गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन।
- पीएम-ईबस योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसें हरी झंडी।
PM’S ASSAM VISIT: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 14 फरवरी 2026 को असम के डिब्रूगढ़-मोरान हाईवे पर पूर्वोत्तर भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी खुद C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से हाईवे स्ट्रिप पर उतरे और भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों का एरियल डिस्प्ले देखा।

इस 4.2 किलोमीटर लंबी स्ट्रिप को भारतीय वायुसेना ने डिजाइन किया है। यह 40 टन तक के लड़ाकू विमानों और 74 टन अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले परिवहन विमानों को संभाल सकती है। युद्ध या किसी आपात स्थिति में यह हाईवे रनवे की तरह काम करेगा।
रणनीतिक और आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका
यह सुविधा न केवल भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं में राहत और बचाव कार्यों में भी मददगार साबित होगी। कुल 5 हाईवे स्ट्रिप्स बनाई जा रही हैं, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र में रक्षा और आपातकालीन तैयारियों को नई मजबूती देंगी।
VALENTINES DAY: भोपाल में वैलेंटाइन डे पर हंगामा: चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, पुलिस बल तैनात
पीएम मोदी ने इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से सुविधा और उसकी रणनीतिक अहमियत पर प्रस्तुति भी देखी।
गुवाहाटी में बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1 बजे गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर 3,030 करोड़ रुपये लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। इसके अलावा लचित घाट पर 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।
GIRL DUMPED IN BOX: सोशल मीडिया से शादी, फिर मौत! संदूक में मिला सिया का शव
PM मोदी ने IIM गुवाहाटी का उद्घाटन किया और पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत चार शहरों में 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इससे 50 लाख से अधिक लोगों को सस्ती, भरोसेमंद और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।