PM Modi Rajya Sabha Speech : नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जवाब दिया। जैसे ही पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि देश विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम लक्ष्य हासिल करके ही रुकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी दौरान विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए।
Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत
कम महंगाई के साथ देश का विकास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें न रुकना है और न ही पीछे मुड़कर देखना है, बल्कि तय लक्ष्य को पाना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है और वैश्विक मंच पर भारत को भरोसे के साथ देखा जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि कम महंगाई के साथ देश का विकास होना बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन भारत आज यह कर दिखा रहा है।
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने कहा कि जब उनकी सरकार ने काम संभाला था, तब भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्था कहा जाता था। अब आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
21वीं सदी का दूसरा क्वार्टर बेहद निर्णायक
प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का जिक्र करते हुए कहा कि इसका पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरा क्वार्टर बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि जैसे पिछली सदी में आज़ादी की लड़ाई का दूसरा चरण अहम था, वैसे ही यह दौर विकसित भारत के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ऐतिहासिक ट्रेड डील फाइनल
ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कई देशों के साथ बड़े और भविष्य के लिए तैयार व्यापार समझौते कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में यूरोपियन यूनियन के 27 देशों के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड डील फाइनल हुई है।
Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ऐसा दौर था जब कोई भी देश भारत के साथ व्यापार समझौता करने को तैयार नहीं था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और दुनिया भारत के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।