PM Modi in Keralam : केरलम। आज पूरा देश देख रहा है कि खाड़ी के देशों में कैसे हालात बने हैं और वहां हमारे लाखों लोग काम कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं जिससे पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए, वहां के लोगों के बीच अविश्वास पैदा हो। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल शनिवार को केरलम के पथनमथिट्टा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है।
यह तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पश्चिम एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मनसूबों को बेनकाब कर दिया है। यह तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि खाड़ी देशों की सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपना परिवार मानकर उनकी रक्षा कर रही हैं। यह ऐसी बात करने का समय नहीं है, उन भारतीयों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। कृपया अनाप-शनाप बोलना बंद कर दें, जिससे हमारे लोगों को वहां तकलीफ न हों।”
Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर बड़ा खुलासा! बोले- हर झूठ होगा बेनकाब
महिला आरक्षण पर बड़ा बयान
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कानून पास किया है। उन्होंने बताया कि इस कानून का लाभ 2029 के लोकसभा चुनाव से मिलना शुरू हो सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि संसद के आगामी सत्र में दो अहम काम किए जाएंगे। पहला, जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की लोकसभा सीटें कम न हों, इसके लिए कानून में संशोधन किया जाएगा। दूसरा, महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाने पर भी काम होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा।
सबरीमाला रेलवे परियोजना का जिक्र
प्रधानमंत्री ने सबरीमाला रेलवे परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास के नए अवसर खुल सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को लंबे समय से लटका रखा है, जिससे स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा है।
केरलम में बदलाव का दावा
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की “डबल इंजन सरकार” आने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने दावा किया कि केरल में पहली बार भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
LDF-UDF सरकारों पर हमला
प्रधानमंत्री ने LDF और UDF पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि यहां सड़कों, पुलों और मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाओं की स्थिति खराब है।
विकास और संभावनाओं पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि केरल में पर्यटन और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य विकास की दौड़ में पीछे रह गया है।
Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम
चुनावी माहौल पर टिप्पणी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार केरल में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को परिणाम के साथ दशकों के “कुशासन” का अंत होगा। उनके अनुसार, राज्य में एलडीएफ सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनसभा के दौरान पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत भी किया गया।