Aayudh

Categories

Petrol Price Hike : प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रूपए प्रति लीटर तक महंगा, भोपाल में 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए दाम; जानिए वजह

Petrol Price Hike

Petrol Price Hike : भोपाल। देशभर में ईंधन की कीमतों को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 20 मार्च से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब ₹117 प्रति लीटर पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अलग-अलग नामों से बिकता है प्रीमियम पेट्रोल

  • प्रीमियम पेट्रोल को अलग-अलग तेल कंपनियां अलग नामों से बेचती हैं।
  • भारत पेट्रोलियम (BPCL) इसे ‘स्पीड’ के नाम से बेचती है
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) इसे ‘पावर’ कहती है
  • इंडियन ऑयल (IOCL) इसे ‘XP95’ नाम से बाजार में उतारती है

यह पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से करीब ₹10-12 महंगा होता है।

Dhurandhar 2 Box Office : धुरंधर 2 ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए 100 करोड़! एनिमल को भी पछाड़ा

कीमत बढ़ने की बड़ी वजह

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

इंडियन बास्केट भी 70 डॉलर से बढ़कर करीब 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। तेल महंगा होने से कंपनियों पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते उन्होंने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है।

क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल?

सामान्य और प्रीमियम पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा अंतर उनके ऑक्टेन नंबर का होता है।

  • सामान्य पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर लगभग 91 होता है
  • प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन 95 से 100 के बीच होता है

उच्च ऑक्टेन की वजह से प्रीमियम पेट्रोल इंजन को “नॉकिंग” से बचाता है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है। हालांकि इसकी रिफाइनिंग प्रक्रिया महंगी होती है और इसमें खास एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा होती है।

Zomato Platform Fee Hike : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा

भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल 2.18 रूपए महंगा

देश की तीन प्रमुख तेल कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। HPCL के पावर पेट्रोल की नई कीमत ₹116.77 प्रति लीटर हो गई है, जबकि पुरानी कीमत ₹114.59 प्रति लीटर थी। BPCL के स्पीड पेट्रोल का नया दाम ₹116.29 प्रति लीटर और IOCL के XP95 पेट्रोल का नया दाम ₹115.86 प्रति लीटर कर दिया गया है। तीनों कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल में समान ₹2.18 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

क्या आपको प्रीमियम पेट्रोल लेना चाहिए?

  • साधारण बाइक/कार (100cc–1500cc): नॉर्मल पेट्रोल ही पर्याप्त है
  • लग्जरी या स्पोर्ट्स कार: अगर कंपनी ने 95 ऑक्टेन फ्यूल बताया है, तो प्रीमियम पेट्रोल जरूरी है
  • पुरानी गाड़ी: कभी-कभी इंजन की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है

इंडस्ट्रियल फ्यूल भी हुआ महंगा

इंडियन ऑयल ने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में भी करीब 25% की बढ़ोतरी की है। अब इसकी कीमत ₹109.59 प्रति लीटर हो गई है। इसका असर फैक्ट्रियों, पावर प्लांट्स और औद्योगिक उत्पादन लागत पर भी देखने को मिल सकता है।

Iran-Israel War : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं, ईरान हो रहा बर्बाद.. लीडरशिप भी खत्म

आगे क्या हो सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह तेजी बनी रही, तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। फिलहाल प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री कुल खपत का केवल 3-4% ही है, लेकिन इसके दाम बढ़ने से बाजार पर मनोवैज्ञानिक असर जरूर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *