Aayudh

Categories

PETROL PRICE HIKE: ईंधन की कीमतों पर जंग का झटका; पेट्रोल 2 रुपये और थोक डीजल 22 रुपये तक महंगा!

PETROL PRICE HIKE

HIGHLIGHTS:

  • प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा, दिल्ली में 101.89 रुपये लीटर
  • औद्योगिक डीजल 21.92 रुपये प्रति लीटर महंगा, रेलवे और फैक्ट्रियों पर असर
  • सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं, आम जनता सुरक्षित
  • BS-6 वाहनों के लिए जरूरी यूरिया की कीमत 44% बढ़ी
  • अगले 15-45 दिन तक तेल और यूरिया की कीमतों पर अनिश्चितता
PATROL PUMP

PETROL PRICE HIKE: नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते भारत में प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। बता दें कि दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गया। साथ ही औद्योगिक डीजल में 21.92 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो रेलवे, रोडवेज बसें, फैक्ट्रियों और बड़े अस्पतालों पर असर डाल सकती है।

पेट्रोलियम मंत्रालय कहना है कि प्रीमियम पेट्रोल और थोक डीजल पर वैश्विक कीमत का बोझ डाला गया है ताकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमत न बढ़े। देशभर में सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं।

MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूएस-ईरान युद्ध से वैश्विक क्रूड की कीमत बढ़ी

20 दिनों में क्रूड की कीमत 72 डॉलर से 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल में प्रीमियम पेट्रोल के दाम क्रमशः 116.29, 115.86 और 116.77 रुपये प्रति लीटर हो गए।

MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

ट्रांसपोर्ट और कृषि सेक्टर पर असर

बीएस-6 वाहनों के लिए जरूरी यूरिया 44% महंगा हो गया है। देश में करीब 3 करोड़ BS-6 वाहन हैं और ट्रक-बस के लिए यूरिया की खपत बड़ी है। यह बढ़ोतरी फर्टिलाइजर सेक्टर और जून में शुरू होने वाले खरीफ सीजन में कृषि सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

BJP Candidate List : असम चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिली टिकट

क्या भविष्य में कीमतें और बढ़ सकती हैं?

विश्लेषकों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा, तो तेल कंपनियां सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव बना सकती हैं। थोक डीजल महंगा होने से पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *