Peace Talks Update : पाकिस्तान। इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। वार्ता शुरू होने में अभी दिक्कतें आ रही हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं, लेकिन चार घंटे बाद भी सीधी बातचीत शुरू नहीं हुई है।
अमेरिकी टीम में जेडी वेंस और जेरेड कुशनर शामिल हैं। पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों पक्षों से अलग-अलग बात कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने ईरान की जब्त संपत्ति को रिलीज करने से साफ इनकार कर दिया है।
जब्त संपत्ति को रिलीज करने की खबर को बताया गलत
इस बीच, व्हाइट हाउस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अमेरिका ईरान की जब्त संपत्ति को रिलीज करने के लिए तैयार है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कतर और अन्य देशों में जमा ईरान के फंड को अमेरिका वापस करने वाला है, लेकिन अमेरिका ने इसे गलत बताया है।
बिना भरोसे के किसी सीधी वार्ता में शामिल नहीं होगा
ईरान ने साफ कर दिया है कि बिना भरोसे के वह किसी भी सीधी वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरान की दो बड़ी शर्तें हैं – पहली, लेबनान पर इजराइली हमले तुरंत रोक दिए जाएं और वहां सीजफायर लागू हो।
दूसरी, कतर और अन्य देशों के बैंकों में फंसे ईरान के अरबों डॉलर के फंड रिलीज किए जाएं। अमेरिका ने इन फंड्स को रिलीज करने से इनकार कर दिया है।
पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों पक्षों से अलग-अलग बात कर रहा है। फिलहाल तीन-तरफा बैठक की संभावना है, लेकिन यह पूरी तरह ईरान की शर्तों पर निर्भर करती है।
गालिबाफ का भावुक संदेश
इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें स्कूल बैग और बच्चों के जूते दिखाए गए। यह फरवरी में ईरान के मिनाब शहर में स्कूल पर हुए हमले की याद दिलाता है, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी।
होर्मुज संकट का असर
इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट के कारण 60 से ज्यादा तेल टैंकर अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर बढ़ रहे हैं। इससे वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
पिछले 24 घंटे के अहम अपडेट
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर कार्रवाई कर सकता है।
- जेडी वेंस ने अच्छे नतीजों की उम्मीद जताई, लेकिन ईरान को सावधानी बरतने की सलाह दी।
- 14 अप्रैल को लेबनान और इजराइल के बीच भी सीजफायर वार्ता प्रस्तावित है।
- लेबनान में इजराइली हमलों में अब तक 1,953 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 6,303 घायल हुए हैं।
Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस
सबसे बड़ी चुनौती
दोनों पक्षों के बीच भरोसे की भारी कमी है। ईरान का कहना है कि अमेरिका पहले भी कई वादे तोड़ चुका है। ऐसे में बातचीत आगे बढ़ पाएगी या नहीं, यह अभी अनिश्चित है। पाकिस्तान इस कूटनीतिक प्रयास को सफल बनाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि इसका असर पूरे पश्चिम एशिया और वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है।
अमेरिकी उप राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मुलाक़ात