Aayudh

Categories

PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स

PKBS GT IPL Match 2026

PKBS GT IPL Match 2026 : स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने और रोमांचक पल देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

चहल ने तोड़ा जडेजा का रिकॉर्ड

इस मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट किया। ये दोनों विकेट 7 से 15 ओवर के बीच आए।

इसी के साथ चहल IPL के इस फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 138 विकेट हो गए हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 136 विकेट थे। इस लिस्ट में पीयूष चावला (132 विकेट), अमित मिश्रा (126 विकेट) और राशिद खान (102 विकेट) भी शामिल हैं।

Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म

अर्शदीप के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

वहीं अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में 11 गेंदें फेंककर एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और 1 नो बॉल डाली, जिससे ओवर पूरा करने में 11 गेंदें लगीं। इससे पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या भी IPL में 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं।

मैच के 10 खास मोमेंट्स

1. दो खिलाड़ियों का डेब्यू

अशोक शर्मा ने गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया, जबकि कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स के लिए पहला IPL मैच खेला।

2. चहल ने गिल को चौथी बार किया आउट

चहल ने गिल को IPL में चौथी बार आउट किया। इस मामले में वे संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सूची में दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्या और हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं।

3. बार्टलेट का शानदार कैच

जेवियर बार्टलेट ने लॉन्ग-ऑन पर शानदार छलांग लगाकर जोस बटलर का कैच पकड़ा। बटलर 38 रन बनाकर आउट हुए।

Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन

4. वॉशिंगटन सुंदर का संघर्ष

वॉशिंगटन सुंदर ने 6 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। उन्होंने 16 गेंदों में 18 रन बनाए, जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

5. तेवतिया का बैट टेस्ट फेल

राहुल तेवतिया का बैट अंपायर टेस्ट में फेल हो गया, जिसके बाद उन्हें नया बैट लेना पड़ा।

6. प्रियांश ने सिक्स से शुरुआत की

प्रियांश आर्या ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर छक्का लगाकर टीम का खाता खोला।

7. कोनोली का 103 मीटर सिक्स

कूपर कोनोली ने राशिद खान की गेंद पर 103 मीटर लंबा छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के दूसरे टियर में जाकर गिरा।

8. श्रेयस अय्यर चोटिल

श्रेयस अय्यर को कलाई पर चोट लगी और वे दर्द से मैदान पर गिर पड़े। हालांकि बाद में उन्होंने खेल जारी रखा और 18 रन बनाए।

Dhoni Jersey Number : धोनी ने छोड़ा नंबर 7! IPL 2026 से पहले थाला का मिस्ट्री पोस्ट, क्या ये आखिरी सीजन का इशारा?

9. डेब्यू मैच में फिफ्टी

कूपर कोनोली ने 34 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वे IPL डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बने।

10. आखिरी ओवर में जीता पंजाब

अंतिम ओवर में कोनोली ने चौका लगाकर पंजाब किंग्स को 3 विकेट से जीत दिला दी।

मैच का टर्निंग पॉइंट

एक समय पंजाब की टीम मजबूत स्थिति में थी और 109 रन पर सिर्फ 2 विकेट गिरे थे। लेकिन अचानक टीम ने 118 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गंवा दिए।

इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट लेकर गुजरात की वापसी कराई। हालांकि अंत में पंजाब ने मैच अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *