हाइलाइट्स
- लोकसभा में हंगामे के बीच ध्वनिमत से धन्यवाद प्रस्ताव पास।
- लोकसभा में नहीं हो सकी पीएम मोदी की स्पीच, राज्यसभा में संभावना।
- जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को बताया अबोध बालक।
Parliament Budget Session : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामे का माहौल बना रहा। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। जब 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो विपक्षी सदस्य फिर से वेल में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया।
Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग
हंगामे के बीच ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रख दिया। बिना चर्चा पूरी हुए धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
पीएम मोदी का जवाब नहीं हो सका
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना था। पहले तय था कि पीएम मोदी 4 फरवरी को शाम 5 बजे जवाब देंगे, लेकिन उस दिन भी हंगामे के कारण सदन स्थगित हो गया।
इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री अगले दिन लोकसभा में जवाब देंगे, लेकिन हंगामे के चलते ऐसा नहीं हो सका। आखिरकार पीएम मोदी की स्पीच के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया।
Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप
अब उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रख सकते हैं।
राज्यसभा में भी तीखी बहस
इस पूरे मामले को लेकर राज्यसभा में भी माहौल गरम रहा। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया।
इस पर राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक सदन की कार्यवाही पर दूसरे सदन में चर्चा नहीं की जा सकती। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी को बोलने का पूरा मौका दिया गया था। उन्हें कई बार बोलने का अवसर मिला, लेकिन सदन नियमों से चलता है और विपक्ष नियमों का पालन नहीं करता।
Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए खड़गे को नसीहत दी कि वे अपनी पार्टी को “अबोध बालक” का बंधक न बनाएं और स्वतंत्र रूप से पार्टी चलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने सदन चलने ही नहीं दिया।
स्पीकर ने जताई चिंता
इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हो रहे लगातार हंगामे पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ है।
फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो चुकी है, लेकिन विपक्षी हंगामे के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है।