Parliament Budget Session : नई दिल्ली। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान जमकर हंगामा मचा। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जैसे ही अपनी स्पीच शुरू की, वैसे ही पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र किया। राहुल ने डोकलाम में चार चीनी टैंकों के भारतीय सीमा में घुसने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि इससे पता चलेगा कि असली देशभक्त कौन है।
यह बयान आते ही सत्ता पक्ष भड़क उठा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य सांसदों ने तुरंत विरोध किया। स्पीकर ओम बिरला ने भी हस्तक्षेप किया और सदन के नियमों का हवाला दिया।
राहुल की 46 मिनट की स्पीच में हर कुछ लाइनों पर टोक-टोक हुई। आखिरकार सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Bhopal Love Jihad : 11वीं की नाबालिग छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का दबाव
9 मिनट चली सदन की कार्रवाई
इसके बाद 3 बजे जब कार्रवाई दुबारा शरू हुई तो कार्यवाही सिर्फ 9 मिनट चली और फिर शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी गई। किरेन रिजिजू- आप बार-बार ऐसी बात बोल रहे हैं जो ऑथेंटिक नहीं है। आप सेना को नीचा दिखा रहे हैं। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- आप सदन में उन तथ्यों पर बोलें जो देश हित में हैं। हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई 4 बजे तक स्थगित कर दी गई।
कौन देशभक्त है
राहुल गांधी ने स्पीच की शुरुआत में नरवणे की किताब का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आप ध्यान से सुनें, इससे पता चलेगा कि कौन देशभक्त है।” फिर उन्होंने कोट किया कि डोकलाम में चार चीनी टैंक भारत की धरती पर 100 मीटर तक आ गए थे।
Gold Silver Price Today : चांदी 1.60 लाख गिरी और सोना पहुंचा 1.40 लाख ; जानिए आज के ताजा भाव!
सत्ता पक्ष का तीखा विरोध
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है। वे बोले, “राहुल जी किताब लाएं, मैं देखना चाहता हूं।” अमित शाह ने कहा कि यह मैगजीन की रिपोर्ट है, किताब नहीं। मैगजीन कुछ भी लिख सकती है।
स्पीकर ओम बिरला की सख्ती
स्पीकर ने कहा कि सदन में अखबार की कटिंग ही रखी जा सकती है। अप्रकाशित किताब या मैगजीन का कोट नियमों के खिलाफ है। उन्होंने माइक बंद करने का आदेश दिया और कहा कि नियमों का पालन करें।
राहुल का जवाब और दबाव
नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि जानकारी 100% सही है। उन्होंने मैगजीन के आर्टिकल का हवाला दिया। वे बोले कि किताब प्रकाशित नहीं होने दी गई। राहुल ने पूछा, “चीन-पाकिस्तान पर बोलना मना है क्या?” उन्होंने कहा कि सरकार वाले डर रहे हैं।
MP in Budget 2026 : केंद्रीय बजट से MP को झटका, कर हिस्सेदारी घटी; जानिए और क्या मिला
अखिलेश यादव ने कहा कि चीन का मुद्दा संवेदनशील है। राहुल को बोलने देना चाहिए। किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है। राहुल नियम नहीं मानेंगे तो कैसे चलेगा।
करीब 46 मिनट तक हंगामा चला। इसके बाद स्पीकर ने सदन को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान पीएम मोदी भी सदन में मौजूद थे।