Aayudh

Categories

Pappu Yadav Arrested : पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती, समर्थकों ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला

Pappu Yadav Arrested

Pappu Yadav Arrested : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें सिर में तेज दर्द और धड़कन बढ़ने की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया।

समर्थकों का विरोध तेज

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई। बिहार के आरा में समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। कई इलाकों में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के मुताबिक, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह

31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी

पटना पुलिस ने पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 1995 के एक जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में हुई है। इस केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था।

रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही थी, उसी दौरान वे बेहोश हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद समर्थक भड़क गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

CJI in Bhopal : भोपाल में न्याय का महाकुंभ, CJI सूर्यकांत और 25 हाईकोर्ट चीफ जस्टिस करेंगे ‘जन-केंद्रित न्यायपालिका’ पर मंथन

भारी पुलिस बल रहा तैनात

पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए उनके पटना स्थित आवास पर सिटी एसपी समेत पांच डीएसपी, छह थानेदार और करीब 100 पुलिसकर्मी पहुंचे थे। उनके घर और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

पुलिस से हुई तीखी बहस

पुलिस के पहुंचने पर पप्पू यादव अपने घर के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से देर रात आने का कारण पूछा। इसके बाद पप्पू यादव, उनके करीबी प्रेमचंद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।

Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट

रात में जाने से किया इनकार

पुलिस ने जब कोर्ट के आदेश का हवाला देकर उन्हें साथ चलने को कहा तो पप्पू यादव ने रात में कहीं भी जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि वे सुबह आएं और तब वह कोर्ट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि ऐसा कुछ हो सकता है।

बेहोशी के बाद हालात बिगड़े

तीन घंटे के हंगामे के बाद जब पुलिस उन्हें लेकर जाने लगी, तभी पप्पू यादव बेहोश हो गए। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और कुछ लोग गाड़ी पर चढ़ गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

IGIMS में कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

गिरफ्तारी के बाद देर रात ही पप्पू यादव को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बाद में शनिवार सुबह उन्हें PMCH लाया गया।

Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर

क्या है पूरा मामला

यह मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने पप्पू यादव पर धोखे से मकान किराए पर लेने और उसे ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किराए के समय मकान के इस्तेमाल की सही जानकारी नहीं दी गई थी।

कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला पहले भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज था, जिसे अब भारतीय न्याय संहिता के तहत चलाया जा रहा है। कोर्ट में ट्रायल के दौरान तय तारीख पर पेश नहीं होने के कारण गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था।

Bihar Assembly Budget Session : बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के विवादित बयान से विधानसभा में हंगामा

पप्पू यादव ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता

गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनके साथ क्या होगा और उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने और सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

अब आगे क्या होगा

पुलिस के अनुसार पप्पू यादव को फिलहाल गर्दनीबाग थाना में पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *