Aayudh

Categories

Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल

Pakistani Deputy PM Falls Video

Pakistani Deputy PM Fall : पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रेड कार्पेट पर चलते समय फिसलकर गिरते नजर आ रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब वह ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं।

इस्लामाबाद में महत्त्वपूर्ण बैठक

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को इस्लामाबाद में एक अहम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्री शामिल हुए थे। यह बैठक ईरान युद्ध को शांत करने के लिए किए जा रहे क्षेत्रीय प्रयासों का हिस्सा थी। इसी दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत कर रहे थे।

Iran Ground Operation : ईरान में ग्राउंड बूटिंग की तैयार में अमेरिका, क्यों बच रहा इजरायल?

कंधे और पैरों में आई चोट

बताया गया है कि इशाक डार (Ishaq Dar) रेड कार्पेट पर चलते हुए फोटो खिंचवाने और हैंडशेक के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। इस दौरान उन्हें कंधे और पैरों में चोट आई। हालांकि, गिरने के बावजूद उन्होंने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी रखे।

बेटे अली डार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बाद में उनके बेटे अली डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि इशाक डार के कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे सभी बैठकों के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें यह चोट सामने आई। अली डार के मुताबिक, उनके पिता ने दर्द निवारक दवाएं लेकर दिनभर की सभी महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया।

Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज

क्या होता है हेयरलाइन फ्रैक्चर

हेयरलाइन फ्रैक्चर, जिसे स्ट्रेस फ्रैक्चर भी कहा जाता है, हड्डी में एक पतली दरार होती है। इसमें हड्डी पूरी तरह नहीं टूटती, बल्कि उसकी सतह पर हल्की दरार आ जाती है। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। आमतौर पर इसके इलाज में 4 से 8 सप्ताह तक सावधानी बरतनी पड़ती है और वजन उठाने से बचना होता है।

कौन-कौन था मीटिंग में

इस बैठक में पाकिस्तान के अलावा सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल हुए थे। इस पहल का उद्देश्य ईरान में चल रहे संघर्ष को कम करना और स्थिति को नियंत्रित करना है। यह जंग एक महीने से अधिक समय से जारी है और इसके और फैलने की आशंका बनी हुई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।

MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन

पाकिस्तान ने खुद को बताया न्यूट्रल

पाकिस्तान ने इस पूरे मामले में खुद को न्यूट्रल बताते हुए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की है। इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के बीच संदेश पहुंचाने का काम भी किया है। बताया गया है कि पाकिस्तान ने अमेरिका का 15-पॉइंट प्रस्ताव ईरान तक पहुंचाया है और दोनों देशों के बीच संवाद की कोशिशें जारी हैं।

विदेश मंत्री इशाक डार ने यह भी संकेत दिया है कि पाकिस्तान जल्द ही अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी कर सकता है, ताकि इस तनावपूर्ण स्थिति को कम किया जा सके।

यहां देखिये वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *