हाइलाइट्स
- दिल्ली स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़।
- रामपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की बनाई थी साजिश।
- आरोपी पाकिस्तान को वीडियो भेजता था।
Pakistan Terror Module : दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell ) ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शाहजाद भट्टी (Shahzad Bhatti) के नेटवर्क से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल सार्वजनिक स्थानों पर ग्रेनेड हमलों (grenade attacks) जैसी बड़ी साजिशों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।
18 साल का आरोपी गिरफ्तार, बड़े खुलासे
इस कार्रवाई में पुलिस ने 18 वर्षीय हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन को गिरफ्तार किया है, जो रामपुर का रहने वाला है। आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के साथ चैट, कॉल डिटेल, फोटो और वीडियो जैसे अहम सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सीधे पाकिस्तान के आकाओं के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था।
Delhi Bomb Threat : दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी
ग्रैफिटी और वीडियो बनाकर भेजता था सबूत
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने होशियारपुर के तलवाड़ा इलाके में ‘TTH’ (तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान) की ग्रैफिटी कई जगह लिखी थी। वह इन गतिविधियों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजता था। इसके लिए उसके पास से काला स्प्रे पेंट भी बरामद किया गया है।
ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ग्रेनेड हमले की साजिश में भी शामिल था। खासतौर पर रामपुर की एक पुलिस चौकी को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए पंजाब से ग्रेनेड भेजने की तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन गिरफ्तारी के चलते पूरी साजिश नाकाम हो गई।
Iran US Israel War : मुआवजा मिलने तक जंग जारी रखेगा ईरान, अमेरिका से दखल नहीं देने की गारंटी भी
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने का खेल
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को निशाना बनाता था। पहले छोटे-छोटे काम देकर भरोसा जीता जाता था, फिर पैसे और विदेश भेजने का लालच देकर बड़े अपराधों में शामिल किया जाता था। पूरे ऑपरेशन को पाकिस्तान से बैठकर कंट्रोल किया जा रहा था, जिसमें फंडिंग, हथियार और टारगेट तक सब तय किया जाता था।
अन्य मामलों से भी जुड़ रहे तार
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के संपर्क में ऐसे लोग थे जो कश्मीरी गेट में हुई फायरिंग जैसी घटनाओं से जुड़े रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क कई बड़ी आपराधिक और आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था।
Mhow Doctor Rape : पातालपानी केस के बाद चक्काजाम, आरोपी का घर जलाने वालों पर नहीं हो FIR, घेरा थाना
पुलिस की सख्ती से टली बड़ी वारदात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल था, जिसे समय रहते तोड़ दिया गया। नर्रा चैतन्य ने बताया कि इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जांच जारी है।