Pakistan Blast : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
India US Trade Deal impact : भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कमाल, सेंसेक्स 2500 अंक उछला
पूरे शहर में इमरजेंसी लागू
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और उसके आसपास कड़ी निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की और अनहोनी से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घायलों का इलाज जारी
डॉन न्यूज समेत पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका शहज़ाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। बड़ी संख्या में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
PIMS के कार्यकारी निदेशक के अनुसार, मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।
जांच जारी, कारणों का पता नहीं
फिलहाल धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच एजेंसियां मौके से सबूत जुटा रही हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट कैसे और किन हालात में हुआ। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।