Aayudh

Categories

Pakistan Afghanistan War : अफगान-पाकिस्तान ने एक दूसरे को तबाह करने पर अड़े! कंधार में एयर स्ट्राइक के बाद ताबड़तोड़ हमले

Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War : इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में घुसकर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने पर हमला करने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच यह टकराव डूरंड लाइन सीमा (Durand Line Border) पर हाल के महीनों में सबसे गंभीर माना जा रहा है।

कंधार में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान ने रविवार रात अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एयर स्ट्राइक की। इस सैन्य कार्रवाई को “ऑपरेशन गजब लिल-हक” नाम दिया गया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार के अनुसार, इन हमलों में उग्रवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अफगान तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान का दावा है कि इन ठिकानों से उसके नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमलों की साजिश रची जा रही थी। सरकारी मीडिया के मुताबिक 14 और 15 मार्च की रात को हुए हमलों में कई तकनीकी ढांचे, हथियार भंडार और प्रशिक्षण केंद्रों को नष्ट कर दिया गया।

Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP को हटाया, जानें कौन बने नए पुलिस चीफ

तालिबान ने किया पलटवार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के हमलों की पुष्टि तो की, लेकिन पाकिस्तान के दावों को खारिज कर दिया। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इन हमलों में किसी सैन्य ठिकाने को नहीं, बल्कि एक नशामुक्ति केंद्र और खाली कंटेनरों को नुकसान पहुंचा है।

तालिबान ने इसके जवाब में दक्षिण वजीरिस्तान के वाना इलाके में एक पाकिस्तानी सैन्य कैंप पर हमला करने का दावा किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ और कई सैन्य सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

कैसे शुरू हुआ नया टकराव

दोनों देशों के बीच ताजा विवाद उस समय शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर तीन ड्रोन भेजने का आरोप लगाया। पाकिस्तान का कहना है कि इन ड्रोनों को मार गिराया गया, लेकिन उनके मलबे से क्वेटा में दो बच्चों समेत कई नागरिक घायल हो गए।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे “रेड लाइन” पार करना बताया और चेतावनी दी कि नागरिकों को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Assembly Election 2026 : 5 राज्यों का चुनाव शेड्यूल जारी, जानिए बंगाल में 2 चरणों में क्यों हो रही वोटिंग?

भारी नुकसान का दावा

पाकिस्तान ने दावा किया है कि अब तक की कार्रवाई में 684 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 900 से ज्यादा घायल हुए हैं। इसके अलावा 252 चौकियां नष्ट की गई हैं और 44 पर कब्जा कर लिया गया है।

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक सैन्य कार्रवाई के दौरान 229 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें भी नष्ट कर दी गई हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

मानवीय संकट का खतरा

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, हालिया संघर्ष में अफगानिस्तान में 185 नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें 56 लोगों की मौत शामिल है। लगातार हवाई हमलों और गोलाबारी के कारण करीब 1.15 लाख लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हुए हैं।

Pi Day 2026 : आज Google Doodle में चमका रहा है पाई , जानें क्यों मनाया जाता है Pi Day

पूरे क्षेत्र में बढ़ी चिंता

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच करीब 2,640 किलोमीटर लंबी डूरंड लाइन (Durand Line) सीमा है, जो लंबे समय से विवाद का केंद्र रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों ने जल्द तनाव कम करने के कदम नहीं उठाए, तो यह सीमा संघर्ष बड़े युद्ध में बदल सकता है। फिलहाल दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *