Aayudh

Categories

Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित

Ola Uber and Rapido Strike

Ola Uber Rapido Strike : नई दिल्ली। अगर आप रोजाना ऑफिस, स्कूल या अन्य कामों के लिए कैब का इस्तेमाल करते हैं या 7 फरवरी को कैब से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देशभर में ऐप-आधारित कैब ड्राइवर (All-India Breakdown) 7 फरवरी को हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस हड़ताल का ऐलान Telangana App-Based Drivers Forum यानी TADF ने किया है। इस वजह से Ola, Uber और Rapido जैसी सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच, विपक्ष का वॉकआउट, बोले- ‘भारत विश्व की चुनौतियों का समाधान दे रहा

क्यों जा रहे ड्राइवर हड़ताल पर ?

कैब ड्राइवरों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनकी आमदनी कम होती जा रही है। दूसरी ओर गाड़ी की मेंटेनेंस, EMI और अन्य खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन किराए में उसी हिसाब से बढ़ोतरी नहीं की गई है। ड्राइवरों का आरोप है कि किराया तय करने में कोई पारदर्शिता नहीं है और कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय कर रही हैं।

मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन का पालन नहीं

ड्राइवरों का यह भी कहना है कि उन्हें यह नहीं बताया जाता कि यात्री से कुल कितना किराया लिया गया और उसमें से कंपनी ने कितना कमीशन काटा। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन 2025 (Motor Vehicle Aggregator Guidelines 2025) का भी सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। TADF का आरोप है कि नियम होने के बावजूद कैब कंपनियां ड्राइवरों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं।

Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत

अकाउंट सस्पेंड होने का डर

ड्राइवरों ने काम की स्थिति को अस्थिर बताया है। उनका कहना है कि इंसेंटिव कभी भी अचानक बंद कर दिए जाते हैं, लंबे समय तक काम करने का दबाव रहता है और बिना किसी साफ वजह के अकाउंट सस्पेंड होने का डर बना रहता है। इन सभी समस्याओं के कारण ड्राइवरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह हड़ताल पिछले साल क्रिसमस के दौरान 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद की अगली कड़ी मानी जा रही है। ड्राइवरों का कहना है कि वह समय काम के लिहाज से काफी व्यस्त होता है, लेकिन तब भी उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत

TADF का कहना है कि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन 2025 लागू होने के बावजूद किराया तय करने में पारदर्शिता नहीं दिखाई जा रही है। साथ ही इंसेंटिव में कटौती और बिना कारण अकाउंट सस्पेंड किया जाना ड्राइवरों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।

हड़ताल का क्या होगा असर?

अगर यह हड़ताल पूरी तरह लागू होती है, तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई इलाकों में कैब आसानी से नहीं मिलेंगी, किराए में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और लोगों को बस, मेट्रो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि 7 फरवरी को यात्रा से पहले वैकल्पिक व्यवस्था जरूर कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *