हाइलाइट्स
- पूर्व IAS अधिकारी ने की मुस्लिम को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग
- बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने बड़ी ख़ुशी हुई : नियाज खान
- भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं।
Former IAS Niaz Khan Controversy : भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस नियाज खान एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू मंत्रियों की नियुक्ति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की अपील की है।
बांग्लादेश के उदाहरण से उठाया सवाल
नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बांग्लादेश में लगभग एक करोड़ हिंदू हैं और वहां दो हिंदू मंत्री बनाए गए हैं, जिससे उन्हें खुशी हुई। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि भारत में करीब 20 करोड़ मुस्लिम होने के बावजूद केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है, जो आश्चर्य की बात है।
2-3 मुस्लिम मंत्रियों पर गंभीर चिंतन की अपील
पूर्व आईएएस ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि 2-3 मुस्लिम मंत्रियों को बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
बीजेपी नेताओं का पलटवार
इस मुद्दे पर शैलेंद्र जैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में पद धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता, समय और जरूरत के हिसाब से दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार में पहले भी मुस्लिम मंत्री रह चुके हैं और सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर किसी को पद नहीं मिलता।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का बयान
वहीं बीजेपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मंत्री पद धर्म के आधार पर तय नहीं होते। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंत्री रह चुके हैं और यह पूरी तरह परिस्थितियों और समय पर निर्भर करता है।
बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने। बड़ी ख़ुशी हुई। बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू हैं और दो मंत्री,भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं।बड़ा आश्चर्य हुआ।बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन है कि कृपया 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर गंभीर चिंतन करें pic.twitter.com/5HKzLN1W9z
— NIYAZ KHAN (@saifasa) February 19, 2026